• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 120Hz रिफ्रेश रेट व 64MP कैमरे के साथ iQoo Z3 लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खासियतें...

120Hz रिफ्रेश रेट व 64MP कैमरे के साथ iQoo Z3 लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खासियतें...

iQoo Z3 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 18,900 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,000 रुपये) और टॉप 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,100 रुपये) है।

120Hz रिफ्रेश रेट व 64MP कैमरे के साथ iQoo Z3 लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खासियतें...

फोन में क्लाउड ऑक्सिज़न, डीप स्पेस और नेबला कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं

ख़ास बातें
  • iQoo Z3 में मौजूद है 5G कनेक्टिविटी
  • आइकू ज़ेड3 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
iQoo Z3 को चीन में Vivo कंपनी के सब-ब्रांड लाइनअप के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन और तीन रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। इसके अलावा, इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए आइकू ज़ेड3 में नॉच डिस्प्ले दिया गया है। आइकू ज़ेड3 में तीन किनारों पर स्लिम बेजल्स मौजूद है, जबकि निचले हिस्से का बेजल थोड़ा मोटा है। इस फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5जी कनेक्टिविटी दी है।
 

iQoo Z3 price

iQoo Z3 की कीमत चीन में CNY 1,699 (लगभग 18,900 रुपये) है, जिसमें इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, इसके अलावा इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,000 रुपये) और टॉप 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,100 रुपये) है। इस फोन में में आपको क्लाउड ऑक्सिज़न, डीप स्पेस और नेबला कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं।  चीन में फिलहाल इस फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी सेल 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

फिलहाल, Vivo ने इसकी अंतरराष्ट्रीय उफलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

iQoo Z3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) आइकू ज़ेड3 फोन iQoo 1.0 के लिए एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 90.61 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियोऔर एचडीआर सपोर्ट दिया गया है। यह फोन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

आइकू ज़ेड3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है, जो कि नॉच के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास दिया गया है। इसके अलावा, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइकू ज़ेड3 फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.50mm और भार 185.5 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • 5G-ready
  • Good performance
  • Good battery life and fast charging
  • Solid build quality
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo Z3, iQoo Z3 price, iQoo Z3 specifications, iQoo, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »