iQoo Z3 भारत में 64MP कैमरा के साथ लॉन्च, नए 5G फोन की कीमत 20 हज़ार से कम

भारत में नए iQoo Z3 की कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका एक 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प भी है।

iQoo Z3 भारत में 64MP कैमरा के साथ लॉन्च, नए 5G फोन की कीमत 20 हज़ार से कम

iQoo Z3 की भारत में शुरआती कीमत 19,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • iQoo Z3 भारत में 19990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च
  • Snapdragon 768G चिपसेट और 8GB रैम से है लैस
  • Amazon India और iQoo.com के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
iQoo Z3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 768G चिपसेट पर काम करता है। यह इस प्रोसेसर के साथ भारत में पहला फोन है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसमें 4,400mAh  बैटरी मिलती है। iQoo Z3 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन मार्च में चीन में लॉन्च हुआ था और आखिरकार इसे भारतीय बाज़ार में उतार दिया गया है। 19,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह Realme और Xiaomi के कई डिवाइस को टक्कर देगा।
 

iQoo Z3 price in India

भारत में नए iQoo Z3 की कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका एक 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प भी है, जिनकी कीमत क्रमश: 20,990 रुपये और 22,990 रुपये है। फोन iQoo.com और Amazon India पर उपलब्ध है। यह ऐस ब्लैक और साइबर ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो 100 प्रतिशत मनी-बैक गारंटी के साथ सात दिनों की 'नो क्वेश्चन आक्स' रिटर्न पॉलिसी मिलेगी। इसके अलावा, ICICI Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट पाने का मौका भी है। Amazon कूपन के जरिए भी 1,000 की छूट मिल रही है, साथ ही 9 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI विकल्प दिए जा रहे हैं।
 

iQoo Z3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) iQoo Z3 फोन Android 11 पर आधारित FunTouch OS 11.1 पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 90.61 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR सपोर्ट दिया गया है। यह फोन फोन क्वालकॉम Snapdragon 768G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

आइकू ज़ेड3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है, जो कि नॉच के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास दिया गया है। इसके अलावा, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइकू ज़ेड3 फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.50mm और भार 185.5 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • 5G-ready
  • Good performance
  • Good battery life and fast charging
  • Solid build quality
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  2. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  3. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  4. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  5. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  6. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  7. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
  8. iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
  9. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
  10. क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »