• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा वाला iQoo Z3 फोन भारत में 8 जून को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

64MP कैमरा वाला iQoo Z3 फोन भारत में 8 जून को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

1 जून को कंपनी फुली लोडेड फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी का खुलासा करेगी। वहीं, 2 जून को कैमरा डिटेल्स दी जाएगी, 3 जून को गेमिंग एक्सपीरियंस से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और 4 जून को डिस्प्ले और डिज़ाइन से पर्दा उठाया जाएगा।

64MP कैमरा वाला iQoo Z3 फोन भारत में 8 जून को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स
ख़ास बातें
  • iQoo Z3 में मौजूद हो सकती है 4,400mAh की बैटरी
  • आइकू ज़ेड3 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • फोन चीन में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
iQoo Z3 स्मार्टफोन भारत में 8 जून को लॉन्च होगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। इसके अलावा, फोन का एक टीज़र पेज Amazon पर भी लाइव कर दिया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन खरीद के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक दिन पहले टीज़र रिलीज़ कर आइकू ज़ेड3 फोन के भारत लॉन्च की जानकारी इशारा दिया था। आइकू ज़ेड3 फोन भारत से पहले मार्च महीने में चीन में लॉन्च हो चुका है, यह फोन स्नैपड्रैगन 768 प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। आइकू ज़ेड3 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।  
 

iQoo Z3 India launch details, price (expected)

iQoo Z3 को लेकर पुष्टि कर दी गई है कि यह फोन भारत में 8 जून को लॉन्च होगा। कंपनी 8 जून को वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। आइकू ज़ेड3 फोन के लिए माइक्रोसाइट को Amazon पर लाइव किया गया है। फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक वेबसाइट पर मौजूद ‘Notify Me' बटन पर क्लिक करके फोन लॉन्च से जुड़ी अपडेट पा सकते हैं।

आइकू का कहना है कि वह लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी थोड़ी-थोड़ी जानकारियों का खुलासा करेगी। 1 जून को कंपनी फुली लोडेड फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी का खुलासा करेगी। वहीं, 2 जून को कैमरा डिटेल्स दी जाएगी, 3 जून को गेमिंग एक्सपीरियंस से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और 4 जून को डिस्प्ले और डिज़ाइन से पर्दा उठाया जाएगा।

आपको बता दें, iQoo Z3 फोन चीन में मार्च में लॉन्च किया गया था, जो कि क्लॉड ऑक्सिज़न, डीप स्पेस और नेबुला कलर ऑप्शन के साथ आया था। माना जा रहा है कि भारत में भी यही कलर ऑप्शन पेश किए जाएंगे। iQoo Z3 की कीमत चीन में CNY 1,699 (लगभग 18,900 रुपये) से शुरू होती है।
 

iQoo Z3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) आइकू ज़ेड3 फोन iQoo 1.0 के लिए एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 90.61 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियोऔर एचडीआर सपोर्ट दिया गया है। यह फोन फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

आइकू ज़ेड3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है, जो कि नॉच के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास दिया गया है। इसके अलावा, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइकू ज़ेड3 फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.50mm और भार 185.5 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • 5G-ready
  • Good performance
  • Good battery life and fast charging
  • Solid build quality
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »