iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट

इस स्मार्टफोन के रियर में Dynamic Light मिलेगी, जो कॉल्स और नोटिफिकेशंस के लिए अलग कलर की लाइट में फ्लैश होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 15:32 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है
  • iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

Photo Credit: iQOO

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 Lite में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। 

देश में iQOO के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि iQOO Z11 Lite को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। iQOO Z11 Lite में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Solar Flame और Midnight Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर iQOO Z11 Lite को 5,79,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर मिलने का कंपनी ने दावा किया है। इस स्मार्टफोन के रियर में Dynamic Light मिलेगी, जो कॉल्स और नोटिफिकेशंस के लिए अलग कलर की लाइट में फ्लैश होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे। iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

iQOO Z11 Lite में 6,500 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके सााथ एक LED फ्लैश हो सकता है। भारत में iQOO Z11 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन  पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में पेश होने वाला iQOO Z11 का वर्जन इसके इंटरनेशनल मॉडल से अलग हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन और मलेशिया में अलग हार्डवेयर कन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8500 और मलेशिया में लाए गए मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 9,020 mAh की बैटरी है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench AI पर इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप की लिस्टिंग हुई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.