iQoo Z9x 5G का अगले सप्ताह भारत में लॉन्च, डिजाइन का हुआ खुलासा

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश है। इसके दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मई 2024 15:33 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया था
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होने की पुष्टि की गई है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo का Z9x 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होने की पुष्टि की गई है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया था। 

देश में iQoo की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Z9x 5G को 16 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस पोस्टर में इस स्मार्टफोन के बैक डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। यह लाइट ग्रीन कलर में है। इसके बाएं कोन पर टॉप में कैमरा मॉड्यूल कुछ उठा हुआ है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है। इसके दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स हैं। कंपनी ने एक अन्य पोस्ट में इस स्मार्टफोन की Amazon पर बिक्री का खुलासा किया है। iQoo Z9x 5G को चीन में Snapdragon 6 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.72 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। चीन में iQoo Z9x 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,299 (लगभग 15,000 रुपये) का है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

iQoo का Pad 2 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए iQoo Pad की जगह लेगा। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस टैबलेट के फीचर्स के बारे में कुछ लीक से पता चला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 SoC दिया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि इस टैबलेट में एक बड़ी LCD स्क्रीन दी जा सकती है। कंपनी के पिछले Pad टैबलेट में 12.1 इंच का LCD पैनल 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ था। इसे Vivo Pad 3 Pro के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.