iQoo अगले सप्ताह लॉन्च करेगी Z9 Turbo+, 6,400mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 14:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया जाएगा
  • Z9 Turbo+ को 24 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और सेंटर में होल-पंच कटआउट है

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo का Z9 Turbo+ अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Vivo के इस सब-ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,400 mAh की बैटरी होगी। 

iQoo ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किए गए एक पोस्टर में बताया है कि Z9 Turbo+ को 24 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और सेंटर में होल-पंच कटआउट है। इसके रियर में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन का 6.7 इंच का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। गेमिंग पर फोकस करने वाले Z9 Turbo+ में Open World Mobile गेम्स खेलने पर 72 fps (फ्रेम्स प्रति सेकेंड) तक मिलेगा। इसमें 6,400 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा। Z9 Turbo+ के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।  

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में देश में 5G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 60 प्रतिशत बढ़ी हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स की सभी शिपमेंट्स में 5G डिवाइसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इमर्जिंग मार्केट्स में कस्टमर्स 5G स्मार्टफोन्स को अपग्रेड के एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। 5G स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में लगभग 32 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन पहले स्थान पर है। इसके बाद भारत की लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का पहला स्थान है। कंपनी की iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.