• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQoo Neo 9 Pro का प्राइस हुआ लीक! 5160mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 22 फरवरी को होगा लॉन्च

iQoo Neo 9 Pro का प्राइस हुआ लीक! 5160mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 22 फरवरी को होगा लॉन्च

iQoo Neo 9 Pro के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह फोन कन्करर ब्लैक, और फियरी रेड में आएगा।

iQoo Neo 9 Pro का प्राइस हुआ लीक! 5160mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 22 फरवरी को होगा लॉन्च

Photo Credit: iQOO

iQoo Neo 9 Pro के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह फोन कन्करर ब्लैक, और फियरी रेड में आएगा।

ख़ास बातें
  • इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का IMX920 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ है
  • डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है
विज्ञापन
iQoo Neo 9 Pro भारत में 22 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लॉन्च में दो हफ्ते का समय रह गया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन चीन में दिसंबर 2023 में लॉन्च हो चुका है। घरेलू मार्केट में इसका वनिला मॉडल भी पेश किया गया था। भारत में इसका प्रो मॉडल लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन का प्राइस लीक हो गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस जैसे डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा, चार्जिंग आदि के बारे में कंपनी पहले ही बता चुकी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत के बारे में क्या खुलासा सामने आया है। 

iQoo Neo 9 Pro लॉन्च डेट 22 फरवरी है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने से पहले फोन के प्राइसिंग डिटेल्स लीक हुए हैं। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इसे लेकर खुलासा किया है। शेयर किए गए पोस्ट को देखकर लगता है कि यह प्रोडक्ट पेज का स्क्रीनशॉट है। इसमें फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस Rs 37,999 दिखाई दे रहा है। साथ में बैंक ऑफर भी बताया गया है जो कि 3 हजार रुपये का है। यानी कि फोन का भारत में इफेक्टिव प्राइस 34,999 रुपये कहा जा सकता है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय पर यह लिस्टिंग उपलब्ध नहीं थी। 

iQoo Neo 9 Pro का 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी यहां मेंशन किया गया है। लेकिन टिप्स्टर ने इस वेरिएंट के प्राइस डिटेल्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। इससे पहले आईं रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इस iQOO फोन की कीमत Rs 40,000 के आसपास हो सकती है। 

iQoo Neo 9 Pro सेल डेट की बात करें तो इच्छुक ग्राहक इसे 8 फरवरी दोपहर 12 बजे से प्रीबुक कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, कस्टमर को इसके लिए 1000 रुपये रिफंडेबल अमाउंट देना होगा। साथ में फाइनल ऑर्डर पर कस्टमर को 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन को iQoo India वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदा जा सकेगा। 

iQoo Neo 9 Pro के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह फोन कन्करर ब्लैक, और फियरी रेड में आएगा। बैक पैनल डुअल टोन में होगा। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स की होगी। कैमरा के लिए फोन रियर में 50 मेगापिक्सल का IMX920 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ कैरी करता है, जिसके सपोर्ट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी है। फोन में 5,160mAh बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent hardware performance
  • Reliable battery life, fast charging
  • Good primary camera
  • Bright AMOLED screen
  • Decent software support
  • कमियां
  • Weaker ultrawide-angle camera
  • Fingerprint sensor could be faster
  • V-Appstore notification spam must be manually disabled
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »