iQoo Neo 3 में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल कैमरा होने का दावा

दावा किया गया है कि iQoo Neo 3 में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2020 18:46 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Neo 3 मार्केट में सीधे तौर पर Redmi K30 Pro को चुनौती देगा
  • आइकू नियो 3 के लॉन्च की तारीख का खुलासा अभी नहीं
  • वीवो आइकू नियो 3 के कई फीचर्स सार्वजनिक
iQoo Neo 3 के बारे में बीते महीने Vivo के सब-ब्रांड iQoo ने बताया था। कंपनी ने उस वक्त यह भी खुलासा किया था कि आइकू नियो 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा। अब चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट से इशारा मिला है कि आइकू नियो 3 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट एलसीडी डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

Digital Chat Station नाम के टिप्सटर ने जानकारी दी है कि iQoo Neo 3 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। पोस्ट में बताया गया है कि वीवो आइकू नियो 3 में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। संभव है कि 48 मेगापिक्सल वाला सेंसर आइकू नियो 3 का प्राइमरी कैमरा हो। लेकिन इसे भरोसे के साथ नहीं कहा जा सकता। कैमरे और स्क्रीन के अलावा इस पोस्ट में फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होने की बात की गई है जिसकी पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है।

iQoo Neo 3 मार्केट में सीधे तौर पर Redmi K30 Pro को चुनौती देगा।

Vivo ने बीते महीने आइकू नियो 3 के बारे में Vivo iQoo के आधिकारिक वीबो अकाउंट पर जानकारी दी थी। टीज़र के साथ कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि iQoo Neo 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। लेकिन, यह साफ नहीं है कि आइकू नियो 3 को कब तक मार्केट में लाया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, iQoo, iQoo Neo 3, iQoo Neo 3 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.