iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO Neo 12 जल्द लॉन्च किया जाएगा। गेमिंग पर फोकस्ड इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice Dome कूलिंग सिस्टम होगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए iQOO Neo 11 की यह जगह लेगा।
iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Contest, Frost Blade Blue और Shadow Black कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Neo 12 के कॉन्टेस्ट कलर वाले वेरिएंट में रियर पैनल पर फ्लोइंग लाइट इफेक्ट के साथ नई टेक्सचर्ड फिनिश है। इस स्मार्टफोन के Frost Blade Blue वेरिएंट का पेल ब्लू शेडहै और Shadow Black में सिल्वर फिनिश दी गई है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन के लिए Vivo के इस सब-ब्रांड ने चाइना एकेडमी ऑफ आर्ट के साथ कोलेब्रेशन किया है। iQOO Neo 12 में पॉलिश्ड मेटल फ्रेम दिया जाएगा।
इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दो कैमरा और फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Visionox से सोर्स किया गया है। इसमें PTSF टेक्नोलॉजी और ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल हुआ है जिससे पावर की खपत कम होने और कलर रिप्रोडक्शन में सुधार का दावा है। iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice Dome एक्टिव कूलिंग सिस्टम होगा। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग को रोकने में सहायता मिलेगी।
इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की कम संभावना है। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर - V2618A के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।