iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 

इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की कम संभावना है। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर - V2618A के साथ देखा गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2026 15:19 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 12 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा
  • iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

Photo Credit: iQoo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Neo 12 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Pad Pro Mini को भी लाया जाएगा। iQOO Neo 12 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए iQOO Neo 11 की यह जगह लेगा। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर पेश किया जा सकता है।  इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में iQOO ने आगामी स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल दिखाया है। इस स्मार्टफोन में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Visionox से सोर्स किया गया है। इसमें PTSF टेक्नोलॉजी और ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल हुआ है जिससे पावर की खपत कम होने और कलर रिप्रोडक्शन में सुधार का दावा किया गया है। 

Advertisement

iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग को रोकने में मदद मिलेगी। 

इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की कम संभावना है। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर - V2618A के साथ देखा गया था। iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,621 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,078 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.