iQOO Neo 10R भारत में 11 मार्च को होगा लॉन्च, 6400mAh बैटरी समेत कई खूबियां, जानें डिटेल
iQOO Neo 10R स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट सामने आ गई है। इस फोन को कुछ दिनों पहले टीज किया गया था। आईकू का अगला निओ ब्रैंडिंग वाला फोन 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। एमेजॉन पर मौजूद इसके लैंडिंग पेज से फोन के कुछ स्पेक्स और फीचर्स कन्फर्म हुए हैं। क्योंकि फोन के लॉन्च में अभी टाइम है, इसलिए आने वाले दिनों में हमें इस फोन से जुड़े कुछ फीचर्स कंपनी की तरफ से बताए जा सकते हैं।