iQOO Neo 10 Pro को मिला 32 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर, 29 नवंबर को हो रहा है लॉन्च

Neo 10 Pro में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी ने Pro मॉडल के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है।

iQOO Neo 10 Pro को मिला 32 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर, 29 नवंबर को हो रहा है लॉन्च

Photo Credit: iQOO

ख़ास बातें
  • iQOO ने अपकमिंग Neo 10 Pro के AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट स्कोर को शेयर किया
  • फोन को टेस्ट में 3,204,156 अंक हासिल हुए
  • Geekbench 6 पर इसने 2914 का सिंगल-कोर, 9300 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया
विज्ञापन
iQOO Neo 10 सीरीज को चीन में 29 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। पिछले कुछ समय में वेनिला Neo 10 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं। हाल ही में इसके कैमरा डिटेल्स सामने आए थें और अब, कंपनी ने अपकमिंग फोन की परफॉर्मेंस का अंदाजा देने के लिए iQOO Neo 10 Pro के AnTuTu स्कोर को शेयर किया है। अपकमिंग स्मार्टफोन ने 3.2 मिलियन के करीब स्कोर हासिल किया है, जो प्रभावित करता है। Neo 10 Pro में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी ने Pro मॉडल के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, वीबो पर एक आधिकारिक पोस्ट में iQOO ने अपने अपकमिंग Neo 10 Pro के AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट स्कोर को शेयर किया। कंपनी का दावा है कि उसके फोन को टेस्ट में 3,204,156 अंक हासिल हुए। बता दें कि 3.2 मिलियन सबसे अधिक Android स्कोर में आता है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि इसमें LPDDR5X Ultra (9600Mbps) रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी।

iQOO Neo 10 Pro को Geekbench 6 पर भी देखा जा चुका है, जहां डिवाइस ने 2914 का सिंगल-कोर और 9300 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया था। ब्रांड ने हाल ही में कंफर्म किया था iQOO Neo 10 सीरीज में Sony IMX921 मेन कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही इनमें 8T LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

iQOO Neo 10 के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होने की खबर है, जबकि Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। दोनों फोन में इन-हाउस Q2 चिप भी होगी। इनमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा है। सीरीज 120W चार्जिंग के साथ 6,100mAh बैटरी से लैस होगी। मॉडल्स की मोटाई 7.99 mm और वजन 199 ग्राम बताया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »