6500mAh बैटरी, 120W चार्जिंग से लैस होंगे iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro स्‍मार्टफोन!

कंपनी एक और डिवाइस iQOO Neo 10 सीरीज को लाने की तैयारी कर रही है, जिसे नवंबर या दिसंबर में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 12:18 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro जल्‍द हो सकते हैं लॉन्‍च
  • स्‍नैपड्रैगन और मीडिया का प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद
  • 16 जीबी तक रैम दी जा सकती है iQOO Neo 10 स्‍मार्टफोन में

iQOO Neo 10 में 6 हजार एमएएच बैटरी होने का अनुमान है जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

iQOO का नया फ्लैगशिप iQOO 13 कल लॉन्‍च हो रहा है। इसे अबतक के सबसे पावरफुल चिपसेट स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट (Snapdragon 8 Elite) से पैक किया जाएगा। ऐसी खबरें हैं कि कंपनी एक और डिवाइस iQOO Neo 10 सीरीज को लाने की तैयारी कर रही है, जिसे नवंबर या दिसंबर में पेश किया जा सकता है। अब iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक हुए हैं। कहा जाता है कि ये डिवाइसेज स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 और डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर से पावर्ड होंगी। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने भी iQOO Neo 10 की खूबियों को साझा किया है। 
 

iQOO Neo 10 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

टिप्‍सटर के दावों पर भरोसा करें तो iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K रहेगा। उसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। उनका कहना है कि फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर की ताकत हो सकती है। 16 जीबी तक रैम इस डिवाइस में होगी और अधिकतम स्‍टोरेज 512 जीबी मिलेगा। 
Advertisement

iQOO Neo 10 में 6 हजार एमएएच बैटरी होने का अनुमान है जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। उसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा होने की उम्‍मीद है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में मिलेगा। 

iQOO Neo 10 रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर, जिस पर OriginOS 5 की लेयर होगी। अन्‍य खूबियों के तौर पर यह डुअल स्‍पीकर्स, इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्‍लास्‍टर की खूबियों के साथ आ सकता है। 
Advertisement

इसके मुकाबले iQOO Neo 10 Pro स्‍मार्टफोन में 2K रेजॉलूशन वाला OLED डिस्‍प्‍ले मिलने की उम्‍मीद है। उसमें भी इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा होगी। यह फोन मीडियाटेक डाइमें‍सिटी 9400 प्रोसेसर से पावर्ड हो सकता है। 120 वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.