iQoo 3 के हैंड्स-ऑन वीडियो से मिली फोन के डिज़ाइन की झलक

iQoo 3 भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 12 जीबी रैम शामिल होगी। आइको 3 को कंपनी एंड्रॉइड 10 पर आधारित iQoo UI के साथ लॉन्च कर सकती है।

iQoo 3 के हैंड्स-ऑन वीडियो से मिली फोन के डिज़ाइन की झलक

iQoo 3 5G की भारत में कीमत 45,000 रुपये के अंदर हो सकती है

ख़ास बातें
  • iQoo 3 5G फोन भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 12 जीबी रैम होने का दावा है
  • आइको 3 के बैक में 48-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
iQoo 3 के साथ चीनी स्मार्टफोन कंपनी आइको भारतीय मार्केट में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइको 3 को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। हम अभी तक इस फोन को लेकर कई लीक्स और आधिकारिक टीज़र देख चुके हैं और अब कंपनी ने चीन में स्मार्टफोन का एक आधिकारिक हैंड-ऑन वीडियो जारी कर दिया है। वीडियो से iQoo 3 के बॉक्स को देखा जा सकता है, लेकिन कंपनी इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन के डिज़ाइन को दिखाने से बच रही है। वीडियो में स्मार्टफोन को धुंधला कर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने एक अन्य वीडियो भी जारी किया है, जिसमें स्मार्टफोन के डिज़ाइन को रेंडर्स में देखा जा सकता है। वीडियो में फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, टेक्सचर्ड बैक पैनल डिज़ाइन और यहां तक ​​कि सेल्फी कैमरा के लिए दिया होल-पंच कटआउट भी दिखाई दे रहा है।

इस हफ्ते की शुरुआत में एक आधिकारिक पोस्ट साझा किया गया था, जिसे अब देखा गया गया है। वीबो पेज पर पोस्ट की गई इस आधिकारिक हैंड्स-ऑन वीडियो में डिवाइस का बॉक्स तो दिखाई दे रहा है, लेकिन कंपनी ने इसमें फोन के डिज़ाइन को धुंधला कर दिया है। हालांकि, डिवाइस की पहले कुछ लीक्स आ चुकी है, जिसमें हमें iQoo के आगामी फोन के डिज़ाइन की जानकारी मिल चुकी है।

iQoo ने गुरुवार को एक और टीज़र वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें फोन के बैक पैनल को दिखाया गया था। इसमें डिवाइस के क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल को साफ देखा जा सकता है और यह भी पुष्टी होती है कि इस सेटअप का मेन कैमरा 48-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। आप नीचे दिए गए वीडियो स्क्रीनशॉट में इसे देख सकते हैं। इसमें अलग-अलग लुक वाले टेक्सचर्ड रियर पैनल भी देखे जा सकते हैं, जिसमें एक क्रिस-क्रॉस पैटर्न और दूसरा पेंट के छींटों जैसा टेक्सचर लगता है।
iQoo3

हम अब यह भी जानते हैं कि iQoo 3 स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी को स्पोर्ट करेगा और यदि यह भारत में भी 5जी सपोर्ट के साथ आता है तो यह भारत में 5जी सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में दूसरा फोन होगा। बता दें कि 24 फरवरी को Realme अपना X50 Pro 5G भी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन होगा।

IQoo 3 होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 6.44-इंच स्क्रीन साइज़ का होगा और फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 12 जीबी रैम शामिल होगी। यह एंड्रॉइड 10 पर आधारित iQoo UI के साथ आ सकता है। एक आधिकारिक टीज़र ने यह भी खुलासा किया था कि iQoo 3 में UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। खबर है कि स्मार्टफोन 4,400 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आएगा, जो 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »