iQoo 3 का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत

iQoo 3 के 8 जीबी + 128 जीबी (4G) मॉडल को 36,990 रुपये के बजाय 34,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 8 जीबी + 256 जीबी (4G) वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपये हो गई है, जबकि पहले दाम 39,990 रुपये था।

iQoo 3 का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत
ख़ास बातें
  • आइकू 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है
  • आइकू 3 में चार रियर कैमरे हैं
  • स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम से लैस है iQoo 3
विज्ञापन
iQoo 3 की कीमत भारत में कम हो गई है। वीवो के इस सब-ब्रांड के लिए भारतीय मार्केट में पहला फोन है आइकू 3 और अब इसकी शुरुआती कीमत 34,990 रुपये हो गई है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के तीन वेरिएंट हैं। पहले शुरुआती वेरिएंट 36,990 रुपये में बिकता था। लेकिन अब यह 2,000 रुपये सस्ता होकर 34,990 रुपये में उपलब्ध करा दिया गया है। iQoo का कहना है कि उसने आइकू 3 की कीमत कोरोना महामारी के कारण कम किया है।

ट्वीट करके iQoo India के डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग गगन अरोरा ने बताया है कि कंपनी हाल ही जीएसटी दरों में हुए बदलाव का नुकसान तो सहेगी ही, साथ में iQoo 3 को पहले की तुलना में सस्ता बेचा जाएगा। अरोरा ने बताया है कि आइकू 3 की सेल लॉकडाउन खत्म होने पर शुरू होगी।
 

iQoo 3 price in India (revised)

आइकू 3 के 8 जीबी + 128 जीबी (4G) मॉडल को 36,990 रुपये के बजाय 34,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 8 जीबी + 256 जीबी (4G) वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपये हो गई है, जबकि पहले दाम 39,990 रुपये था। आइकू 3 के 12 जीबी + 256 जीबी (5G) वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं है। यह 44,990 रुपये में बिकता रहेगा।

iQoo ने बताया है कि फोन नई कीमत में फ्लिपकार्ट और iqoo.com पर उपलब्ध होगा। इसकी सेल लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू हो जाएगी।


iQoo 3 specifications

डुअल-सिम आइकू 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 91.40 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और Schott Xensation UP प्रोटेक्टिव लेयर के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 409 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ आता है।

आइकू 3 में चार रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। यहां Sony IMX582 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर दिया गया है और बोकेह मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सेल्फी कैमरा 4K वीडियो कैपचर करने में सक्षम है और इसे होल-पंच में जगह मिली है।

iQoo 3 की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी 2.0, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,440 एमएएच की है। यह कंपनी की 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। iQoo के नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.51 x 74.88 x 9.16 मिलीमीटर है और वज़न 214.5 ग्राम।

स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo 3, iQoo 3 Price in India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »