iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी

भारत में iQOO 15R को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 20:53 IST
ख़ास बातें
  • भारत में iQOO 15R को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • आगामी स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा
  • iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल होगा। iQOO 15R की 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। 

भारत में iQOO 15R को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। iQOO 15R में 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा। 

Advertisement

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 15R की लिस्टिंग हुई है। OpenCL टेस्ट में इस स्मार्टफोन को 7,687 प्वाइंट मिले हैं। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT कैमरा होगा। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन में Origin Island होने का भी टीजर दिया है। यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone में मौजूद Dynamic Island के जैसा है। इसमें यूजर्स को नोटिफिकेशंस और कुछ कंट्रोल मिल सकेंगे। iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। 

इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख प्वाइंट से ज्यादा का स्कोर मिला है। iQOO 15R में 7,600 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि देश में यह इस बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी। इस स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी के बावजूद हाथ में हल्का लगने के डिजाइन किया गया है। iQOO 15R का प्राइस 55,000 रुपये से कम हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.85 इंच का Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.