iQOO 15 में मिलेगा फास्ट 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, इस महीने हो सकता है लॉन्च

Vivo के सब-ब्रांड iQOO के आगामी स्मार्टफोन में Global Direct Drive Power Supply 2.0 कही जाने वाली टेक्नोलॉजी दी जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2025 16:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 2K 8T LTPO Samsung डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इसमें Global Direct Drive Power Supply 2.0 कही जाने वाली टेक्नोलॉजी होगी
  • iQOO 15 में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है

इस स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया गेमिंग चिप हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO 15 को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। यह iQOO 13 की जगह लेगा। पिछले कुछ सप्ताह में iQOO ने आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के टीजर दिए हैं। इस स्मार्टफोन में न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि नए स्मार्टफोन में डस्ट-प्रूफ और भीगने से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग होगी। इसके अलावा iQOO 15 में न्यू जेनरेशन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इससे पहले यह स्कैनर iQOO 13 में मिला था। हाल ही में iQOO ने आगामी स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेबिलिटी की जानकारी दी थी। यह वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO 15 में 7,000 mAh से अधिक की कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। 

इससे पहले iQOO के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में Global Direct Drive Power Supply 2.0 कही जाने वाली टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इससे बैटरी को प्रोटेक्शन मिलेगा। iQOO 15 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 2K 8T LTPO Samsung डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस के साथ होगा। हाल ही में एक गेमिंग लाइवस्ट्रीम के दौरान iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर, Galan V ने Weibo पर अभिनेत्री Zhao Lusi की iQOO 15 का इस्तेमाल करते हुए फोटोज को शेयर किया था। iQOO के Weibo पर एकाउंट से भी एक यूजर की पोस्ट को इस स्मार्टफोन का जिक्र करते हुए रीपोस्ट किया गया था। इससे iQOO 15 के चीन में जल्द लॉन्च का संकेत मिला था। इस स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया गेमिंग चिप हो सकता है। 

हाल ही में iQOO ने Z10 Lite 4G को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में  Snapdragon 685 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.67 इंच (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 60 Hz से लेकर 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। iQOO Z10 Lite 4G की 6,000 mAh की बैटरी 44 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इससे पहले Vivo के इस सब-ब्रांड ने भारत में iQOO Z10 Lite 5G को लॉन्च किया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.