iQOO 15 ने 30 मिनट में तोड़ दिए सेल्स के सारे रिकॉर्ड! जानें ऐसा क्या खास है इस फोन में कि लोग दिवाने हो गए

iQOO ने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंसमेंट की और बताया कि सिर्फ 30 मिनट में कंपनी ने जबरदस्त सेल रिकॉर्ड हासिल किया है और इस दौरान iQOO 13 की सेल्स फिगर को पीछे छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 16:23 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 की शुरुआती कीमत 4,199 युआन (करीब 48,000 रुपये) रखी गई है
  • इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग शामिल
  • 144FPS तक गेमिंग और 120FPS रे ट्रेसिंग सपोर्ट कर सकता है फोन

iQOO 15 की शुरुआती कीमत 4,199 युआन (करीब 51,900 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: iQOO

iQOO ने चीन में अपने नए गेमिंग फ्लैगशिप iQOO 15 के साथ ऐसा धमाका किया है कि लॉन्च के कुछ ही मिनटों में बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गए। कंपनी के मुताबिक, iQOO 15 की लॉन्च सेल्स ने सिर्फ 30 मिनट में iQOO 13 की पूरे दिन की सेल्स को पीछे छोड़ दिया। गेमिंग-फोकस्ड इस फोन की पॉपुलैरिटी का कारण इसका जबरदस्त परफॉर्मेंस सेटअप, हाई-एंड हार्डवेयर और आक्रामक प्राइसिंग बताई जा रही है।

iQOO 15 की शुरुआती कीमत 4,199 युआन (करीब 51,900 रुपये) रखी गई है, लेकिन सीमित समय के ऑफर्स के तहत बेस वेरिएंट को 3,699 युआन (करीब 45,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन Sony IMX882 सेंसर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स लेकर आता है। शायद यही कारण है कि iQOO 15 को चीन में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

iQOO ने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंसमेंट की और बताया कि सिर्फ 30 मिनट में कंपनी ने जबरदस्त सेल रिकॉर्ड हासिल किया है और इस दौरान iQOO 13 की सेल्स फिगर को पीछे छोड़ दिया गया है। अपने वीबो पोस्ट में iQOO ने लिखा, (अनुवादित) "iQOO 15 ने iQOO के लिए रिकॉर्ड बिक्री का रिकॉर्ड बनाया! पिछली पीढ़ी की बिक्री के पहले दिन की तुलना में 30 मिनट की बिक्री! उम्मीद से ज्यादा बिक्री, जो हमारे लिए यूजर्स के सपोर्ट और प्यार है!"

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Q3 गेमिंग को-प्रोसेसर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को और बढ़ाता है। यह चिप 2K रिजॉल्यूशन पर 144FPS तक गेमिंग और 120FPS रे ट्रेसिंग सपोर्ट करता है, जो फिलहाल मोबाइल गेमिंग में बहुत रेयर है।

कैमरा सेटअप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है। iQOO 15 में Sony IMX882 सेंसर के साथ 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 100x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। फ्रंट पर 6.85-इंच 2K Samsung Everest AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland Eye Protection सर्टिफिकेशन दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.