iQOO 13 फोन भारत में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

फोन में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2024 11:08 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 13 को कंपनी ने हाल ही में चीन में पेश किया है
  • फोन में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • भारत में भी यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला है

iQOO 13 फोन में 6,150mAh की बड़ी बैटरी दी गई है

Photo Credit: iQOO

iQOO 13 फोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ है जिसके बाद अब यह भारत में भी लॉन्च होने वाला है। फोन जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाला है जिसके लिए कंपनी ने टीजर भी जारी कर दिया है। IQOO ने फोन को Amazon पर टीज किया है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी यहां पर पता चल रहे हैं। साथ ही इसका रियर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन भी देखने को मिल रहा है। 

iQOO 13 को कंपनी ने भारत में लॉन्च के लिए टीज कर दिया है। Amazon India पर फोन का टीजर दिखाई देता है जिसमें रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिलेगा जो कि क्वालकॉम का अबतक का सबसे दमदार चिपसेट कहा जा रहा है। OnePlus 13 में भी यह चिपसेट दिया गया है जिसने Antutu पर टॉप स्कोर किया है। यानी iQOO 13 भी OnePlus 13 को सीधी टक्कर देने वाला है। इस लिहाज से फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है। 

Advertisement
iQOO 13 को कंपनी ने हाल ही में चीन में पेश किया है। इस फोन में 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2K से भी ज्यादा रिजॉल्यूशन देखने को मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। जैसा कि पहले बताया गया है, चाइनीज मॉडल की तरह भारत में भी यह  Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला है। 

इस फोन में 6,150mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जो कि वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। रियर में फोन 50MP मेन कैमरा से लैस होगा। इसमें तीन कैमरा रियर साइड में मौजूद होंगे। सेल्फी के लिए फोन 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन के स्पेसिफिकेशंस कई हिस्सों में OnePlus से भी आगे जाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि मार्केट में आने के बाद यह कैसा परफॉर्म करता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.