iQOO 13 फोन 16GB रैम, Snapdragon 8 Gen 4 चिप के साथ भारत में दिसंबर में होगा लॉन्च! प्राइस लीक

iQOO 13 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी कंपनी दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 सितंबर 2024 21:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होगा।
  • इसमें 6,150mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ होगी।
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी कंपनी इसमें दे सकती है।

iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 लॉन्च करने के लिए कमर कस चुकी है। इस स्मार्टफोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक्स के माध्यम से सामने आ चुके हैं। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होगा जो कि अब रिलीज होने वाला है। इसके अलावा इस फोन में 6.7 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इस फोन के सभी खास फीचर्स के बारे में। 

iQOO 13 लॉन्च बहुत जल्द देखने को मिल सकता है। फोन में कंपनी धांसू स्पेसिफिकेशंस देने जा रही है। जिसके बाद इसकी प्राइसिंग पर सबकी निगाहें टिक जाती हैं। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन लेटेस्ट लीक्स (via) की मानें तो फोन 6.7 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह BOE पैनल बताया जा रहा है। 
Advertisement

फोन में अगले महीने लॉन्च होने वाला Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। iQOO 13 में कंपनी 16 जीबी रैम, 512 जीबी तक की स्टोरेज दे सकती है। फोन में तीन कैमरा होंगे। जिसमें मेन लेंस समेत सभी सेंसर 50MP के होंगे। प्राइमरी के साथ ही इसमें अल्ट्रावाइड, और 2X टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है।  

iQOO 13 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी कंपनी दे सकती है। फोन में 6,150mAh की बड़ी बैटरी होगी जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। iQOO 13 में iQOO 12 जैसा स्क्विर्कल कैमरा आइलैंड डिजाइन मिलेगा। स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा रहने की उम्मीद है। कीमत की जहां तक बात है, लीक्स कहते हैं कि फोन 55 हजार रुपये तक की कीमत में भारत में पेश किया जा सकता है। फोन के भारत में दिसंबर में लॉन्च होने की संभावना है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.