iQOO 13 की डिस्प्ले, बैटरी, डिजाइन हुए लीक, जानें सबकुछ

iQOO 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।

iQOO 13 की डिस्प्ले, बैटरी, डिजाइन हुए लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: iQOO

iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO चीनी बाजार में iQOO 13 फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • iQOO 13 में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • iQOO 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
विज्ञापन
iQOO चीनी बाजार में iQOO 13 फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार iQOO 13 के साथ Pro वेरिएंट नहीं होगा। आज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर iQOO 13 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी साझा की है। यहां हम आपको iQOO 13 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO 13 Specifications


नई लीक के अनुसार, BOE iQOO 13 के लिए 2K रेजॉल्यूशन के साथ एक फ्लैट OLED डिस्प्ले सप्लाई करेगा। मशीन-अनुवादित वाक्यांश "स्क्रीन आकार मोल्ड का डिज़ाइन पूरे बोर्ड में अपडेट किया गया है" का संभवतः इसका मतलब है कि समग्र डिज़ाइन और आकार स्क्रीन मोल्ड को व्यापक रूप से अद्यतन किया गया है। इसलिए यह देखना है कि क्या डिस्प्ले साइज में कोई बदलाव होगा, क्योंकि पिछले मॉडल में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले थी।

iQOO 13 में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर और 6 नंबर से शुरू होने वाली बैटरी कैपेसिटी होगी, जिससे पता चलता है कि इसमें 6,000mAh या बड़ी बैटरी पैक मिल सकती है। स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग के लिए कोई सपोर्ट नहीं होगा। वीबो पोस्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन 100W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो iQOO 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iQOO 13 में मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक मिलेगा। इसमें IP68 या IP69 रेटिंग मिलेगी, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगी। आपको बता दें कि iQOO 13, iQOO 12 के मुकाबले में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड हो सकता है। संभावना है कि स्मार्टफोन की घोषणा इस साल नवंबर में चीन में होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »