iQoo 12 का भारत में आएगा स्पेशल 'Anniversary Edition' जानें क्या होगा खास?

न तो कंपनी और न ही मार्या ने iQoo 12 एनिवर्सरी एडिशन के बारे में कोई अन्य डिटेल शेयर की। हम नहीं जानते कि यह देश में नियमित iQoo 12 के समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा या नहीं।

iQoo 12 का भारत में आएगा स्पेशल 'Anniversary Edition' जानें क्या होगा खास?

अपकमिंग वेरिएंट चीन में लॉन्च किए गए Burning Way वेरिएंट के समान लाल रंग में लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • iQoo भारत में लॉन्च करेगा iQoo 12 का Anniversary Edition
  • देश में यह iQoo की तरफ से पहला स्पेशल एडिशन होगा
  • अपकमिंग एडिशन चीन में लॉन्च हुआ iQoo 12 Burning Way वेरिएंट हो सकता है
विज्ञापन
iQoo 12 को चीन में शुरुआती पेश किए जाने के कुछ हफ्तों बाद दिसंबर 2023 में भारत में लॉन्च किया गया। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है और इसमें वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। हैंडसेट Android 14-बेस्ड यूआई पर चलाता है। इसमें क्वाड-एचडी AMOLED डिस्प्ले है। अब, iQoo ने पुष्टि की है कि कंपनी जल्द ही iQoo 12 का एक स्पेशल 'Anniversary Edition' लॉन्च करेगी।

iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने X पर एक पोस्ट में iQoo 12 Anniversary Edition के भारत में जल्द लॉन्च होने की घोषणा की। पोस्ट के साथ एक रिवील नोट में उन्होंने लिखा कि यह पहला एनिवर्सरी एडिशन फोन है जिसे iQoo देश में पेश करेगी। यह भारत में कंपनी की चार साल पुरानी यात्रा के पूरा होने का प्रतीक है।
 

न तो कंपनी और न ही मार्या ने iQoo 12 एनिवर्सरी एडिशन के बारे में कोई अन्य डिटेल शेयर की। हम नहीं जानते कि यह देश में नियमित iQoo 12 के समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा या नहीं। कई अन्य स्पेशल एडिशन हैंडसेट की तरह, एक चीज जो अलग हो सकती है वह है रियर पैनल का कलर और/या फिनिश। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपकमिंग वेरिएंट चीन में लॉन्च किए गए Burning Way वेरिएंट के समान लाल रंग में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, क्योंकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी शेयर नहीं किया गया है, फिलहाल इसके बारे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

iQoo 12 को भारत में Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए एक समर्पित Q1 चिप के साथ लॉन्च किया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 14-बेस्ड FuntouchOS 14 के साथ आता है और इसमें 6.78-इंच 144Hz क्वाड-एचडी LTPO AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 120W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »