16GB रैम, 120W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Gen2 प्रोसेसर के साथ iQOO 11 लॉन्‍च, जानें प्राइस

इस फोन की सबसे बड़ी खूबी प्रोसेसर है। iQOO 11 भारतीय मार्केट में आया पहला स्‍मार्टफोन है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen2 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 13:54 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 11 स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च हो गया है
  • स्नैपड्रैगन 8 Gen2 प्रोसेसर के साथ भारत आया यह पहला फोन है
  • इसे 12 जनवरी की दोपहर से खरीदा जा सकेगा

iQOO 11 को प्रीमियम कैटिगरी में पेश किया गया है। भारत में iQOO 11 की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है, जोकि 8GB + 256GB मॉडल के दाम हैं।

वीवो (Vivo) के सबब्रैंड के रूप में भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाले और फ‍िर अलग पहचान बनाने वाले आईकू (iQOO) ने अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम iQOO 11 है। इस फोन को पिछले महीने ब्रैंड ने अपने होम मार्केट यानी चीन में पेश किया था। कंपनी वहां के लिए प्रो मॉडल भी लाई थी। भारतीय मार्केट में सिर्फ iQOO 11 को उतारा गया है, वह भी सिंगल कलर वैरिएंट के साथ। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी प्रोसेसर है। iQOO 11 भारतीय मार्केट में आया पहला स्‍मार्टफोन है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen2 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की बाकी खूबियों और कीमत के बारे में 
   

iQOO 11 के भारत में प्राइस और उपलब्‍धता 

iQOO 11 को प्रीमियम कैटिगरी में पेश किया गया है। भारत में iQOO 11 की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है, जोकि 8GB + 256GB मॉडल के दाम हैं। इसके 16GB + 256GB मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है। कंपनी ने HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को 5 हजार रुपये की छूट पेश की जा रही है। इसके बाद iQOO 11 के 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+256GB वैरिएंट की कीमत 59,999 रुपये हो जाती है। iQOO 11 की बिक्री 13 जनवरी से Amazon और iQOO.com पर शुरू होगी। अगर आप प्राइम यूजर्स हैं, तो 12 जनवरी दोपहर 12 बजे से इस डिवाइस को खरीद सकते हैं। 
 

iQOO 11 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

शुरुआत करते हैं फोन के डिस्‍प्‍ले से। iQOO 11 में 6.78 इंच का 2K AMOLED LTPO 4.0 डिस्प्ले है। इसका पिक्‍सल रेजॉलूशन 3200 x 1440 है। डिस्‍प्‍ले में 20:9 का एस्पेक्ट रेशियो, HDR10+ सपोर्ट मिलता है। रिफ्रेश रेट  1 से 144Hz तक बदला जा सकता है। जैसाकि हमने आपको बताया iQOO 11 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन2 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन एंड्राॅयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिस पर आईकू के फनटच ओएस की लेयर है, जो वीवो स्‍मार्टफोन्‍स जैसा यूजर एक्‍सपीरियंस देती है। कंपनी ने 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट की बात कही है। 

लेटेस्‍ट प्रोसेसर के साथ यूजर्स को 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। iQOO 11 में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 120 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिर्फ 8 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। 
Advertisement

बात करें आईकू 11 के कैमरों की, तो इस स्‍मार्टफोन में ट्रि‍पल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Samsung GN5 सेंसर के साथ है और OIS, LED फ्लैश आदि का सपोर्ट है। इसके साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP का 2x टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बाकी फीचर्स की बात करें, तो इस स्‍मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, हाई-फाई ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि दिए गए हैं। सबसे अहम बात यह एक 5G स्‍मार्टफोन है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Excellent display
  • Powerful performance
  • Impressive battery life, very fast charging
  • Good main camera and low-light video performance
  • Bad
  • Spammy notifications from native apps
  • Weak ultra-wide camera performance
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.