iPhone यूजर्स ध्‍यान दें! फोन में हो सकता है पेगासस जैसे स्‍पाईवेयर से हमला, Apple ने दी चेतावनी

Apple New Alert : ऐपल ने यूजर्स को ईमेल भेजकर बताया कि स्पाईवेयर अटैक iphone यूजर्स के लिए खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 14:18 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल यूजर्स पर हो सकता है साइबर अटैक
  • मरसेनरी स्‍पाईवेयर से बनाया जा सकता है निशाना
  • कंंपनी ने यूजर्स को भेजे थ्रेट नोटिफ‍िकेशन

11 अप्रैल की रात कंपनी ने थ्रेट नोटिफिकेशन ईमेल भेजे।

Apple New Alert : विपक्ष के तमाम नेता कहते रहे हैं कि उन्‍हें ऐपल (Apple) से हैकिंग अलर्ट संबंधी मैसेज मिलते हैं। इस बार खुद कंपनी ने अपने यूजर्स को स्पाईवेयर हमले से जुड़ी एक चेतावनी दी है। भारत समेत 92 देशों के यूजर्स को चेताया गया है कि पेगासस (Pegasus) जैसे स्‍पाईवेयर का इस्‍तेमाल चुनिंदा यूजर्स को टार्गेट करने के लिए हो रहा  है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ने यूजर्स को ईमेल भेजकर बताया कि स्पाईवेयर अटैक iphone यूजर्स के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे हैकर्स अपने अड्डे से ही यूजर्स के आईफोन तक पहुंच बना सकता है।  

रिपोर्ट के अनुसार, 11 अप्रैल की रात कंपनी ने थ्रेट नोटिफिकेशन ईमेल भेजे। ऐपल ने यूजर्स से कहा है कि उसने एक मरसेनरी स्‍पाईवेयर का पता लगाया है। उसके हमले से आईफोन हैक हो सकता है। ऐपल का कहना है कि यूजर के नाम और काम की वजह से उसे टार्गेट किया जा सकता है। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वह चेतावनी को गंभीरता से लें। 
Advertisement
 

What is Mercenary Spyware

मरसेनरी स्‍पाईवेयर की तुलना पेगासस जैसे स्‍पाईवेयर से की गई है। ऐसे हमले चुनिंदा लोगों को ध्‍यान में रखकर किए जाते हैं। हमलावर ट्रेंड होते हैं और किसी डिवाइस को निशाना बनाने के लिए मोटी रकम दी जाती है। यह खर्च लाखों डॉलर में होने का अनुमान है। 
 

इन बातों का रखें खयाल 

ऐपल ने अपने यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स उनकी डिवाइस में आने वाले लिंक्‍स को लेकर सावधानी बरतें। किसी भी लिंक या अटैचमेंट को बिना वेरिफाई किए ओपन नहीं करना चाहिए। मरसेनरी स्‍पाईवेयर को अमूमन फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। यानी लोगों को टार्गेट करके उनसे पैसों की धाेखाधड़ी हो सकती है। 

ऐपल के एक थ्रेट नोट‍िफ‍िकेशन को एनडीटीवी ने भी देखा है। इसमें सलाह दी गई है कि यूजर्स को अपनी ऐपल डिवाइस में Lockdown Mode ऑन रखना चाहिए। यह ऑप्‍शन आईफोन की से‍टिंग्‍स में जाकर Privacy & Security ऑप्‍शन के अंदर मिल जाता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.