आईफोन एसई है सैमसंग गैलेक्सी एस7 से ज्यादा पावरफुलः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2016 15:17 IST
ऐप्पल ने अपने आईफोन एसई से पर्दा उठा लिया है। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने जानकारी दी थी कि इस स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन पिछले साल लॉन्च किए आईफोन 6एस स्मार्टफोन से मेल खाते हैं। हालांकि, ऐप्पल ने सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया। नतीजतन, हमें यह नहीं पता कि ऐप्पल ने इस स्मार्टफोन में किस क्षमता की बैटरी दी है और रैम कितना है। अच्छी खबर यह है कि एक लोकप्रिय बेंचमार्क साइट आईफोन एसई में 2 जीबी रैम होने का खुलासा किया है।


हाल ही में कथित तौर पर आईफोन एसई स्मार्टफोन को अंतूतू वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था जिससे इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आई। इस लिस्टिंग के मुताबिक, 4 इंच डिस्प्ले वाले नए आईफोन में 2 जीबी का रैम दिया गया है जो हमें आईफोन 6एस में भी देखने को मिला था। अगर यह जानकारी सही है तो आईफोन एसई में आईफोन 5एस की तुलना में दोगुना रैम है। याद रहे कि एक टीयरडाउन वेबसाइट पर आईफोन 5एस में 1 जीबी रैम होने का खुलासा किया गया था। बेंचमार्क वेबसाइट ने और भी कई जानकारियां सार्वजनिक की हैं।

मीडिया को ऐप्पल ने बताया था कि आईफोन एसई ''4 इंच डिस्प्ले वाला अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन'' है। ऐसा लगता है कि परफॉर्मेंस के मामले में आईफोन एसई कई फ्लैगशिप हैंडसेट को पछाड़ने का माद्दा रखता है। लिस्टिंग के मुताबिक, बेंचमार्क टेस्ट में आईफोन एसई को 134,358 प्वाइंट मिले। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 125,000 प्वाइंट मिले। वहीं ऐप्पल के आईफोन 6एस और 6एस प्लस को करीब 132,000 प्वाइंट मिले थे। संभवतः आईफोन एसई अपनी कॉम्पेक्ट बॉडी में पावरफुल परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AnTuTu, Apple, iPhone, iPhone 6s, iPhone SE, Mobiles, Samsung, Samsung Galaxy S7

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  3. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  2. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  3. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  4. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  5. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  9. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
  10. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.