आईफोन एसई की पहली झलक

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016 16:48 IST
ऐप्पल ने आखिरकार सोमवार को 4 इंच स्क्रीन वाला आईफोन एसई लॉन्च कर दिया। आईफोन एसई देखने में पांच साल पुराने आईफोन 5एस की तरह है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन आईफोन के वर्तमान फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस जैसे हैं।

ऐप्पल का यह लॉन्च इवेंट क्यूपर्टिनो के ऐप्पल कैंपस में आयोजित हुआ और ऐप्पल के पिछले लॉन्च इवेट के मुकाबले यह एक छोटा इवेंट था। गैजेट 360 ने ऐप्पल इवेंट से लगातार आपको लाइव अपडेट पहुंचाया। इसी इवेंट में हमें नए आईफोन एसई और नए आईपैड प्रो के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला।  यहां जानें कि इस दौरान नए आईफोन डिवाइस के साथ कैसा अनुभव हुआ।
Advertisement


अगर आप आईफोन 6एस प्लस जैसे बड़े फोन को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो आपको आईफोन एसई वाकई आपको थोड़ा हल्का लगेगा। पहली बार आईफोन एसई को हाथ में लेने पर हमें इसके इतना हल्का होने पर थोड़ा आश्चर्य ही हुआ। ऐसा लग रहा था कि हमने कोई बिना बैटरी वाला फोन हाथ में लिया है। सिर्फ 113 ग्राम वजन वाले आईफोन एसई हाथ में लेने पर बहुत हल्का लगता है। इसके साथ ही महसूस होता है कि हम बड़े, भारी फोन को इस्तेमाल करने के आदी हो चुके हैं। लेकिन आईफोन एसई का डिजाइन नया और बेजोड़ कहा जा सकता है।
Advertisement
 

 
आईफोन एसई आपको किसी भी ऐप्पल डिवाइस की तरह ही प्रीमियम डिवाइस होने का अहसास कराता है। लेकिन यह पिछली बार ऐप्पल द्वारा अफॉर्डेबल फोन बनाने की कोशिश में आईफोन 5सी की तरह बिल्कुल नहीं है। आईफोन एसई में कुछ भी प्लास्टिक का नहीं बना है। हाथ में लेने पर आईफोन एसई आपको सुखद अहसास देता है। हालांकि अब मेटल फिनिश और अच्छा डिजाइन बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन में उतना मुश्किल नहीं है जितना यह एक-दो साल पहले तक हुआ करता था। इसलिए यह कहना छक होगा कि आईफोन एसई इसके डिजाइन और बॉडी, डिजाइन के मामले में कहीं आगे है।
 

बात करें फोन के फिजिकल डाइमेंशन की तो आईफोन एसई आपको आईफोन 5एस जैसा आभास तो दे सकता है लेकिन बात करें स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो की तो ऐप्पल की यह समस्या अभी भी जारी है। सभी एंड्रॉयड निर्माता कई आईफोन मॉडल साइज वाले अपने फोन में साथ बड़ी स्क्रीन देते हैं लेकिन आईफोन में इस बार भी टच आईडी सेंसर के साथ एक फिजिकल होम बटन है। हमने आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के अपने रिव्यू में भी यह बात कही थी। अब देखना यह है कि आने वाले आईफोन मॉडल में यह समस्या हल हो पाती है या नहीं।
Advertisement

हमें आईफोन एसई में छोटे स्क्रीन के चलते हमें लगा कि टाइपिंग के समय अधिकतर स्क्रीन कीबोर्ड घेर लेगा और वास्तविक कंटेट के लिए बहुत थोड़ी जगह ही बचेगी, लेकिन जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं नए छोटे स्क्रीन वाले आईफोन एसई के साथ ऐसा देखने को नहीं मिला।
Advertisement
 

हमेशा की तरह ही ऐप्पल ने आईफोन एसई की बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया। लेकिन आईफोन एसई में आईफोन 6 (10 घंटे) और आईफोन 6 प्लस (12 घंटे) की तुलना में एलटीई पर इंटरनेट चलाने के दौरान कम से कम 13 घंटे तक बैटरी चलने का दावा किया गया है।

ऐप्पल का कहना है कि आईफोन एसई को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे एक हाथ से इस्तेमाल किया जा सके। ऐप्पल का यह दावा सही है और आईफोन एसई को एक हाथ से इस्तेमाल करने में हमें कोई परेशानी नहीं हुई। अब देखना यह है कि एक कॉम्पैक्ट डिवाइस के लिए कितने यूजर बड़े स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन छोड़ते हैं। खासकर एशिया के बाजारों में ग्राहक बड़े स्क्रीन वाले पॉकेट साइज़ 'फैबलेट' का समर्थन करते हैं और अब देखना मजेदार होगा कि अगर आईफोन एसई जो कि कई तरह से ज्यादा पॉकेट फ्रेंडली है कितने यूजर को अपनी तरफ आकर्षित कर पाता है।  
Advertisement

आईफोन एसई की कीमत भारतीय बाजार में 39,000 रुपये से शुरू होगी और यह अप्रैल की शुरुआत से भारत में मिलना शुरू हो जाएगा। इससे पहले कंपनी ने आईफोन एसई की कीमत 30,000 रुपये बताई थी लेकिन नए प्राइस टैग के साथ फोन कितने लोगों को पसंद आता है यह आने वाले समय में ही पता चलेगा।

ज्ञात हो कि आईफोन एसई लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने गए हमारे संवाददाता का क्यूपर्टिनो में रहने का खर्चा ऐप्पल द्वारा उठाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple event, First impressions, iPhone SE, iPhone SE Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.