भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग हुई 14 अरब डॉलर से ज्यादा 

देश में बने आईफोन्स में से लगभग 67 प्रतिशत एपल की सप्लायर Foxconn और लगभग 17 प्रतिशत Pegatron ने असेंबल किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 18:43 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में Tata Group के प्लांट की भी हिस्सेदारी है
  • पिछले वर्ष टाटा ग्रुप ने इस प्लांट को Wistron से टेक ओवर किया था
  • इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में चीन में आईफोन की सेल्स घटी है

पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले वित्त वर्ष में भारत में 14 अरब डॉलर के iPhones की मैन्युफैक्चरिंग की है। देश में बने आईफोन्स में से लगभग 67 प्रतिशत एपल की सप्लायर Foxconn और लगभग 17 प्रतिशत Pegatron ने असेंबल किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में कर्नाटक में Tata Group के प्लांट की भी हिस्सेदारी है। पिछले वर्ष टाटा ग्रुप ने इस प्लांट को Wistron से टेक ओवर किया था। एपल ने Bloomberg की रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। इस सप्ताह की शुरुआत में Reuters ने रिपोर्ट दी थी कि ताइवान की Pegatron का तमिलनाडु में चेन्नई के निकट आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट टाटा ग्रुप को बेचने के लिए बातचीत अंतिम दौर में है। इस डील के तह,  इस प्लांट को ऑपरेट करने वाले ज्वाइंट वेचर में टाटा ग्रुप की कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने की योजना है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने Reuters को बताया था कि टाटा ग्रुप इस ज्वाइंट वेंचर को अपनी यूनिट Tata Electronics के जरिए ऑपरेट करेगा। इस प्लांट में लगभग 10,000 वर्कर्स हैं और यह लगभग 50 लाख आईफोन्स की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग करता है। Pegatron ने पिछले वर्ष चीन में अपना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट Luxshare को लगभग 29 करोड़ डॉलर में बेचा था। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण एपल  नेअपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है। 

इसके अलावा टाटा ग्रुप तमिलनाडु के होसुर में एक अन्य प्लांट बना रहा है। इसमें Pegatron इसकी ज्वाइंट वेंचर पार्टनर हो सकती है। एपल ने भारत में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में हिस्सा लेने के बाद 1.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। इनमें से अधिकतर लोगों की आयु 19 से 24 वर्ष के बीच है। कंपनी के बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में iPhone की सेल्स इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत गिरी है। इसे चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अवधि में Huawei की सेल्स लगभग 64 प्रतिशत बढ़ी है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.