iPhone बनाने वाली Apple के चीफ Tim Cook की होगी प्रधानमंत्री मोदी से मीटिंग!

एपल के स्टोर्स मुंबई और दिल्ली में खोले जा रहे हैं। कंपनी इससे पहले देश में अपने प्रोडक्ट्स रीसेलर्स या Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए बेचती रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 19:07 IST
ख़ास बातें
  • एपल के रिटेल स्टोर के उद्धाटन के मौके पर कुक भारत आ रहे हैं
  • देश में कंपनी अपने आईफोन की असेंबलिंग बढ़ा रही है
  • दुनिया के बड़े स्मार्टफोन मार्केट्स में भारत शामिल है

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook की इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग हो सकती है। एपल के पहले रिटेल स्टोर के उद्धाटन के मौके पर कुक भारत आ रहे हैं। देश के स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी केवल तीन प्रतिशत की है। कंपनी अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स के जरिए आईफोन की असेंबलिंग भी बढ़ा रही है। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। Reuters की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कुक की बुधवार को मोदी के साथ मीटिंग होगी। इन सूत्रों में केंद्र सरकार के एक अधिकारी शामिल हैं। एक सूत्र ने कहा कि स्टेट मिनिस्टर फॉर IT, Rajeev Chandrasekhar के साथ भी कुक मीटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। IT मिनिस्ट्री और एपल ने इस बारे में भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। एपल का मुंबई का स्टोर ब्रांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में है। 

एपल के स्टोर्स मुंबई और दिल्ली में खोले जा रहे हैं। कंपनी इससे पहले देश में अपने प्रोडक्ट्स रीसेलर्स या Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए बेचती रही है। भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग एपल के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Foxconn, Wistron और Pegatron करते हैं। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। 

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। कंपनी ने स्टेटमेंट में बताया, "भारत में ऐप डिवेलपर्स की कम्युनिटी 10 लाख से अधिक रोजगार दे रही है। यह देश में डिवेलपर्स की मजबूत ग्रोथ का प्रमाण है। देश में ऐप स्टोर से डिवेलपर्स को भुगतान पिछले लगभग पांच वर्षों में तिगुने से अधिक बढ़ा है।" एपल के दूसरे स्टोर की दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को होगी। कंपनी ने कहा है कि ये रिटेल स्टोर्स देश में कंपनी के एक्सपैंशन का एक बड़ा संकेत हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.