इसके लिए एक WhatsApp ग्रुप बना दिया गया है जिसमें लकी यूजर्स का सिलेक्शन होगा।
Photo Credit: NDTV
लंगर में शख्स ने Apple की iPhone 17 सीरीज के आईफोन मुफ्त में बांटने का वादा किया है।
आपने खाने का लंगर तो सुना होगा, लेकिन क्या 'iPhone का लंगर' सुना है? जी हां, पंजाब के एक बिजनेसमैन ने iPhone का लंगर लगाने का ऐलान किया है। इस लंगर में शख्स ने Apple की iPhone 17 सीरीज के आईफोन मुफ्त में बांटने का वादा किया है। सोशल मीडिया पर यह शख्स बहुत लोकप्रिय है। अब iPhone के लंगर की घोषणा के बाद शख्स का वीडियो रातों रात वायरल हो गया है। इसके लिए एक WhatsApp ग्रुप बना दिया गया है जिसमें लकी यूजर्स का सिलेक्शन होगा। जीतने वालों को कॉल करके बताया जाएगा कि उन्हें इसके लिए चुना गया है।आइए जानते हैं कैसे लगेगा iPhone 17 का लंगर!
अमृतसर के बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने सोशल मीडिया पर iPhone के लंगर यानी मुफ्त में बांटने की घोषणा की है। इंफ्लुएंसर को 'राजा डी किंग' के नाम से जाना जाता है। यह लंगर आने वाले मंगलवार, यानी 22 सितंबर को लगेगा। एक वीडियो में त्रेहान ने कहा है कि यह आईफोन बांटने का काम मीडिया और आम जनता के सामने लाइव किया जाएगा।
iPhones Langar Organizer Raja D King has announced that the Langar of iPhones will be held in Chandigarh-Mohali on Sept 22.
— NDTV (@ndtv) September 18, 2026
He confirmed that iPhone 16 has been cancelled from the langar and the distribution will now start from iPhone 17 onwards. Watch pic.twitter.com/6kJf0wcEkA
iPhone 17 का लगेगा लंगर राकेश त्रेहान ने कंफर्म किया है कि वे लंगर में iPhone 17 बांटेंगे। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, इस गिवअवे इवेंट का ऐलान अगस्त में ही हो गया था, लेकिन तारीख शुक्रवार को तय की गई, जब भारत में iPhone 18 की बिक्री शुरू हुई। यानी 18 सितंबर को इसकी घोषणा की गई।
किन्हें मिलेगा iPhone 17 फ्री? त्रेहान का कहना है कि आईफोन का गिव-अवे लाइव होगा, लेकिन इसके लिए एक WhatsApp ग्रुप बना दिया गया है जिसमें लकी यूजर्स का सिलेक्शन होगा। जीतने वालों को कॉल करके बताया जाएगा कि उन्हें इसके लिए चुना गया है। इसके लिए बस एक ही शर्त है कि ग्रुप के सभी सदस्यों को 'जय माता दी' ग्रुप में लिखना होगा। विजेताओं को उन्हीं लोगों में से चुना जाएगा जिन्होंने 'जय माता दी' लिखा है। ध्यान दें कि इवेंट चंडीगढ़ और मोहाली के निवासियों के लिए है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग