iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो

कहा गया है कि फोन के इस्तेमाल के कुछ घंटे बाद ही इसमें क्रैक दिखने लगा।

iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो

Photo Credit: Reddit

iPhone Duo सेल 23 अक्टूबर को शुरू हुई।

ख़ास बातें
  • यूजर्स के अनुसार स्क्रीन के बीच में एक चमकदार लाइन नजर आने लगी।
  • फोन खरीद के कुछ घंटे बाद ही इसमें क्रैक दिखने लगा-यूजर
  • Apple ने इस मामले में अभी तक टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन

iPhone Duo के लॉन्च का दुनिया ने बेसब्री से इंतजार किया, फिर लॉन्च के समय इसकी कीमत ने सबको हैरान कर दिया। फोन लगातार सुर्खियों में रहा है। लेकिन अब इसकी चर्चा का कारण इसकी डिस्प्ले में आ रही दरारें बन गई हैं! जी हां, कथित तौर पर iPhone Duo की स्क्रीन ब्रेक होने की खबरें आ रही हैं। iPhone Duo की सेल 23 अक्टूबर को शुरू हुई है और पहले ही दिन ही फोन से शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं क्या है ये मामला। 

iPhone Duo सेल 23 अक्टूबर को शुरू हुई और फोन लोगों के हाथ में आते ही इसमें शिकायतें आना शुरू हो गईं। कथित तौर पर यूजर्स इसकी डिस्प्ले में आ रही खराबी को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायतें रहे हैं। Reddit पर भी फोटो के साथ फोन का टूटा डिस्प्ले दिखाया गया है। वहीं, X पर Iceuniverse ने भी इसी तरह की कुछ फोटो पोस्ट (via) की हैं। लगभग सभी यूजर्स एक जैसी शिकायतें लेकर आ रहे हैं। जिसमें कहा गया है कि फोन खरीद के कुछ घंटे बाद ही इसमें क्रैक दिखने लगा। वहीं कुछ केस में स्क्रीन के बीच में एक चमकदार लाइन नजर आने लगी है। हिंज के पास जहां से फोन फोल्ड होता है पिक्सल चमकती लाइन बना रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया से एक यूजर ने दावा किया है कि फोन के खरीदने के 6 घंटे भीतर ही उसके iPhone Duo में समस्या आनी शुरू हो गई। उसने करीबन 20 बार ही फोन को खोला होगा कि बीच वाले हिंज के पास उसे क्रैक होने जैसी आवाज आने लगी। कुछ ही समय बाद डिस्प्ले हिंज के पास से डिस्प्ले अलग हो गई! यूजर का कहना है कि Apple Store ने तुरंत उसको एक नया फोन बदलकर दे दिया। 

इसी तरह चीन से भी कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं, लग ऐसा भी रहा है कि जैसे ये डमी यूनिट्स हों जिन्हें बहुत ज्यादा बार खोलकर देखा गया हो। बहरहाल, Apple ने इस मामले में अभी तक टिप्पणी नहीं की है। हो सकता है कि Apple अभी मामले की जांच कर रही हो। खराब होने वाले फोल्डेबल iPhone के साथ कंपनी क्या करेगी यह देखने वाली बात होगी। कंपनी फोन के साथ एक साल की वारंटी देती है। अगर यह समस्या सिर्फ इस्तेमाल से आई है तो वारंटी के भीतर समाधान भी संभव हो सकेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »