आईफोन 8 की 3डी कैमरा टेक्नोलॉजी के बारे में नई जानकारी सामने आई

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2017 12:17 IST
3डी कैमरे के लिए बार्कलेज़ की एक रिपोर्ट में दो तरीके बताए गए हैं- टाइम ऑफ फ्लाइट (टीओएफ) और स्ट्रक्चर्ड लाइट। इन दोनों तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। इनके बारे में पहले भी रिपोर्ट आ चुकी हैं और हालिया रिपोर्ट में इसका दोहराव किया गया है। ऐप्पल द्वारा आईफोन 8 में ओलेड डिस्पले पैनल देने की भी उम्मीद है। कंपनी ने आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस में एलसीडी पैनल दिया था। हालांकि, ए दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया कि ऐप्पल 2019 में आने वाले अपने सभी आईफोन वेरिएंट में ओलेड पैनल दे सकती है।

बार्कलेज़ की रिपोर्ट के आधार पर बिज़नेस इनसाइडर ने दावा किया कि, 3डी कैमरा ऊपर बताए गए दो तरीकों से काम करेगी। टीओएफ से कैमरे के आगे ऑब्जेक्ट पर एक सिग्नल मिलेगा और इसके बाउंस ऑफ की कैलकुलेशन होगी। कई बाउंस के आधार पर, आईफोन 8 कैमरे के आगे ऑबेज्क्ट की एक 3डी इमेज बना देगा। दूसरा तरीका यानी स्ट्रक्चर्ड लाइट, एक तरह से ऑब्जेक्ट पर एक पैटर्न (ग्रिड की तरह) प्रोजेक्ट कर देता है और इसके बाद यह ऑब्जेक्ट को कई टुकड़ों में छांट देता है जिससे ऑब्जेक्ट का आकार कैलकुलेट किया जा सके और फिर इसी के हिसाब से 3डी इमेज बना देता है।

इससे पहले 3डी सेंसर द्वारा आईफोन 8 में फेशियल रिकग्निशन लाने का भी पता चला था। ऐसा सिक्योरिटी के लिए लाए गए टच आईडी के अलावा एक फ़ीचर माना गया था। यह फ़ीचर, ऐप्पल वॉच और लैपटॉप को लॉक और अनलॉक करने  के लिए  मैकबुक की तरह ही काम करेगा। इसके अलावा, यह 3डी सेंसर 3डी गेम अवतार और 3डी सेल्फी लेने के लिए कई ऐप्लिकेशन में काम करेगा।

ख़बरें हैं कि इज़रायल में सिर्फ ऑग्युमेंटेड रियलिटी पर अकेले 1,000 इंजीनियर काम कर रहे हैं। कंपनी का ध्यान पूरी तरह से एआर पर है ना कि वीआर पर। अगर यह सच साबित होता है, तो निश्चिचत तौर पर इस साल सितंबर में आने वाले आईफोन 8 में कुछ बड़ा देखने को मिल सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, एक दूसरी रिपोर्ट में एक दक्षिण कोरिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया कि 2019 तक, ऐप्पल का लक्ष्य अपने सभी आईफोन वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले देने का है। इस साल आने वाले आईफोन के सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट में ही ओलेड डिस्प्ले होगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, ''ऐप्पल अपनी 60 मिलियन यूनिट में ओलेड दे सकती है और अगले साल इससे दोगुनी यूनिट में। 2019 तक कंपनी का लक्षमय सभी नए आईफोन में ओलेड इस्तेमाल करने का है।''
Advertisement

आईफोन 8 में पूरी तरह से रियर ग्लास और नीचे की तरफ होम बटन की तरह एक टच आधारित 'फंक्शन एरिया' हो सकता है जो एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.