• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 8 में नहीं होगा होम बटन, कीमत 1000 डॉलर से ज़्यादा होने की उम्मीदः रिपोर्ट

आईफोन 8 में नहीं होगा होम बटन, कीमत 1000 डॉलर से ज़्यादा होने की उम्मीदः रिपोर्ट

आईफोन 8 में नहीं होगा होम बटन, कीमत 1000 डॉलर से ज़्यादा होने की उम्मीदः रिपोर्ट
विज्ञापन
केजीआई विश्लेषक मिंग शी कुओ ने अपने क्लाइंट को लिखे एक नए नोट में आईफोन 8 के बारे में कुछ नई बातों का अनुमान लगाया है। अपने नोट में, कुओ ने कहा कि आईफोन 8 में फुल स्क्रीन डिज़ाइन के चलते होम बटन नहीं दिया जाएगा। आईफोन में डिस्प्ले के नीचे एक वर्चुअल ऑलवेज बटन लाने की तैयारी है और होम बटन के हट जाने के बाद बची हुई जगह का इस्तेमाल इसी फ़ीचर के लिए होगा।

अभी 'फंक्शन एरिया' के बारे में बहुत ज्यादा पता नहीं चला है लेकिन कुओ का कहना है कि ऐप्पल  स्टेटिक सिस्टम कंट्रोल के साथ एक ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले पेश करेगी। इस नोट से पता लगता है कि आईफोन 8 से स्टेटिक डिस्प्ले में वीडियो देखते या गेम खेलते समय एक्टिव डिस्प्ले पर स्विच करने की क्षमता भी दी जा सकती है। हालांकि, अभी इस बारे में ऐप्पल ने कुछ नहीं पता है और ये सभी जानकारी अनुमान पर ही आधारित है।

इसके अलावा, कुओ ने नोट में बताया कि आईफोन 8 में 5.8 इंच ओलेड स्क्रीन होगा। लेकिन इसे आईफोन 7 के 4.7 इंच की तरह ही दिया जाएगा। ऐसा करना संभव नहीं है क्योंकि ऊपर व नीचे दिए जाने वाले बेज़ेल अब नहीं है और इससे आईफोन 8 में ज्यादा जगह मिलेगी।

कुओ ने यह भी बताया कि आईफोन 8 में टच आईडी सेंसर नहीं होगा। और कुओ का मानना है कि आईफोन 8 में 'डिवाइस की सुरक्षा के लिए नया बायो रिकगनिशन और ऐप्पल पे ऑथेंटिकेशन ड्यूटीज़ होंगी।' इससे पहले भी पिछली ख़बरों में दावा किया गया था कि ऐप्पल एक नई 3डी सेंसिंग टेक्नोलॉजी पेश करेंगी जो कि डिस्प्ले में इंटिग्रेटेड होगा। और स्क्रीन ही फिंगरप्रिंट की पहचान कर पाएगी। हाल ही में एक पेटेंट भी पब्लिश किया गया था, जिसमें इन ख़बरों पर मुहर लगाते हुए आईफोन 8 में इस फ़ीचर के होने की बात कही गई थी। हालांकि, फोन में टच आईडी सेंसर अब नहीं होगा।

पिछले दावों की तरह ही कुओ ने बताया है कि आईफोन 8 के ओलेड वेरिएंट की कीमत 1,000 डॉलर के आसपास होगी। इसकी वज़ह उत्पादन लागत में 50 से 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी होना है। एलसीडी स्क्रीन वेरिएंट की कीमत कम होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »