आईफोन 8 में होगा ऐसा फ्रंट कैमरा जो अब तक आपने नहीं होगा देखा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2017 16:52 IST
सबसे पहले आईफोन को आए हुए करीब एक दशक से ज्यादा का समय हो चुका है।और ऐप्पल इस मौके को यादगार बनाने के लिए शानदार फ़ीचर वाले आईफोन 8 को लॉन्च करनाा चाहती है। इस डिवाइस के एक बेज़ेल लेस ओलेड डिस्प्ले, रियर ग्लास होने की उम्मीद है। फोन में होम बटन होने नहीं दिया जा सकता है। आईफोन 8 को लेकर कई ख़बरें आती रहती हैं और लेटेस्ट लीक में आईफोन के स्पेसिफिकेशन और फ्रंट कैमरा की जानकारी मिली है।

केजीआई विश्लेषक मिंग शी कुओ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस एक नई तरह के शानदार फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। और इसमें एक इन्फ्रारेड मॉड्यूल होगा जिसे 3डी ऑब्जेक्ट इस्तेमाल करने में इस्तेमाल किया जाएगा। यह नया हार्डवेयर, डेप्थ इनफॉर्मेशन को 2डी इमेजरी के साथ मर्ज कर देगा। और इसका इस्तेमाल गेम खेलने, ऑग्युमेंटेड रियलिटी ऐप्लिकेशन, फेशियल रिकग्निशन और आइरिस स्कैनिंग के लिए इस्तेमाल होग। उदाहरण के लिए, गेम खेलते समय फ्रंट कैमरे से खिलाड़ी की तस्वीर ले सकते हैं। इसके बाद यूज़र अपना 3डी चेहरा बनाकर, गेम के कैरेक्टर के चेहरे से रीप्लेस कर सकते हैं। कई एआर ऐप्लिकेशन को इस नए हार्डवेयर का फायदा मिलेगा। ख़बर है कि इसे प्राइमसेंस (ऐप्पल ने 2013 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था) ने डेवलेप किया है।
Advertisement

ऐप्पल ने सबसे पहले आईफोन 7 प्लस में डेप्थ डिटेक्शन फ़ीचर दिया था। इसें रियर पर दिए गए दो कैमरे, लेंस द्वारा कैद किए गए ऑब्जेक्ट की दूरी का पता लगा लेते हैं। हालांकि, यह इसका शुरुआती स्तर था। आईफोन 8 में ज्यादा एडवांस्ड 3डी फ्रंट कैमरा होने की ख़बर है जिसे ल्यूमेंटम की इन्फ्रारेड टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इस आईआर ट्रांसमीटर और रिसीवर का निर्माण फॉक्सकॉन ने किया है और फ्रंट कैमरे का उत्पादन सोनी ने।

9टू5मैक ने कुओ की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि ''3डी सिस्टम, फोन से इनविज़िबल आईआर लाइट सिग्नल भेजने पर काम करता है और इसके बाद सिग्नल की पहचान कर यह 14 मेगापिक्सल आईआर रिसीवर का इस्तेमाल कर यह काम करता है।'' कुओ ने यह भी बताया कि बात करें 3डी एल्गोरिद्म की तो ऐप्पल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म से सालों आगे है। और इंडस्ट्री में ऐप्पल का अहम योयगदान है।
Advertisement

ट्रेंडफोर्स की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन 8 में 5.8 इंच डिस्प्ले होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन 8 में एक बेज़ेल-लेस डिज़ाइन, 3 जीबी रैम होगा। नए आईफोन को 64 जीबी औौर 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि 128 जीबी वेरिएंट नहीं आएगा। ट्रेंडफोर्स ने बताया है कि इस डिवाइस की कीमत 1,000 डॉलर हो सकता है और यह अब तक का सबसे महंगा आईफोन हो सकता है। कुओ से सहमति जताते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि एआर और फेसियल रिकग्निशन ऐप लॉन्च किए जाएंगे। 4.7 इंच और 5.5 इंच वाले आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस की कीमतें प्रतिस्पर्धात्मक होंगी लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कुल प्रोडक्शन यूनिट का 40 फीसदी हिस्सा महंगे वेरिएंट का होगा।  आईफोन 8 के एक और वेरिएंट के साथ अगली गर्मियों के बाद आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.