आईफोन 7 की लीक तस्वीरों से हुआ डिजाइन का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मई 2016 10:33 IST
ऐप्पल के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक और खबरें सामने आ रही हैं। अब आईफोन 7 की नई लीक तस्वीरों का खुलासा हुआ है। इन तस्वीरों में 4.7 इंच वाले आईफोन 7 को हर तरफ से देखा जा सकता है।

जीएसएमअरीना का दावा है कि ये तस्वीरें उसे केस बनाने वाली कंपनी के एक भरोसेमंद सोर्स से मिली हैं। अगर इन तस्वीरों को विश्वसनीय माना जाए तो ऐप्पल के आने वाले फोन में रियर पर एंटीना बैंड नहीं होंगे और ये बैंड अब टॉप व निचले किनारों पर होंगे। वहीं डिवाइस के नीचे की तरफ इस तस्वीर में दो स्पीकर ग्रिल और लाइटनिंग पोर्ट देखे जा सकते हैं।
 
लेकिन इन तस्वीरों में ना तो 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ना ही स्मार्ट कनेक्टर देखा जा सकता है। डिवाइस के रियर से कैमरा बंप के होने का खुलासा होता है। 5.5 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 7 प्लस में एक्सक्लूसिव तौर पर डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है लेकिन आईफोन 7 की रेंडर तस्वीरों में रियर पर पुराना कैमरा सेटअप दिख रहा है। वहीं वॉल्यूम रॉकर, वॉल्यूम स्विच और पॉवर बटन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन के अगले हिस्से में कोई बदलाव नहीं है। होम बटन में बीट में है जबकि टच आईडी सेंसर पहले की तरह ही है।

बात करें डिजाइन की, तो आईफोन 7 में कोई बहुत बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो/आईफोन 7 प्लस प्रीमियम लॉन्च होने का खुलासा भी हुआ है। शायद यही वजह है कि ऐप्पल के मुख्य सपलायर फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ज्यादा-ज्यादा लोगों को नौकरी पर रख रहे हैं। बड़े डिस्प्ले वाले वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप और 3 जीबी रैम होने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.