• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ऐप्पल का 'सस्ता' स्मार्टफोन आईफोन 6सी नहीं होगा 9 सितंबर को लॉन्च: रिपोर्ट

ऐप्पल का 'सस्ता' स्मार्टफोन आईफोन 6सी नहीं होगा 9 सितंबर को लॉन्च: रिपोर्ट

ऐप्पल का 'सस्ता' स्मार्टफोन आईफोन 6सी नहीं होगा 9 सितंबर को लॉन्च: रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐप्पल ने 9 सितंबर के इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इस इवेंट में कौन-कौन से हैंडसेट लॉन्च होंगे, उन्हें लेकर कयासों का बाज़ार और गर्म हो गया है। यह तो लगभग तय माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को लॉन्च करेगी, लेकिन कई पुरानी रिपोर्ट में आईफोन 6सी के भी लॉन्च किए जाने की संभावना जताई गई थी।

हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में इस दावे पर सहमति नहीं जताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल के 9 सितंबर के इवेंट में आईफोन 6सी को आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के साथ नहीं लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा पिछले साल लॉन्च किए गए प्लास्टिक क्लैड आईफोन 5सी का नया वर्ज़न भी नहीं आएगा। कंपनी इस सीरीज़ के हैंडसेट को बंद करने की तैयारी में है।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐप्पल इस साल आईफोन के तीन मॉडल लॉन्च करेगा। ये होंगे आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस और आईफोन 6सी।

अगर ताजा रिपोर्ट को सही माना जाए तो ऐप्पल के पास आईफोन के पांच मॉडल मार्केट में उपलब्ध होंगे। आईफोन 5सी को बंद कर जाने के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में आईफोन 5एस, आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस होगा। अब इसे संयोग ही कहिए कि इन सभी आईफोन मॉडल में टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) मौजूद हैं।

वैसे कई लोगों को उम्मीद थी कि स्मार्टफोन मार्केट में एंड्रॉयड के बढ़ती हिस्सेदारी को चुनौती देने के लिए कंपनी आईफोन का सस्ता मॉडल आईफोन 6सी लॉन्च करेगी। अब तक आईफोन 6सी के डिस्प्ले साइज को लेकर कई विरोधाभासी रिपोर्ट आ चुके हैं। कुछ में कहा गया है कि इसमें 4 इंच का डिस्प्ले होगा, जबकि कुछ में 5 इंच के डिस्प्ले की बात कही गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »