आईफोन 7 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में अब तक यह चला है पता

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 मई 2016 15:51 IST
ऐप्पल की सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन और पेगाट्रोन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखना शुरू कर दिया है। अगले आईफोन को लेकर लीक का सिलसिला तेज हो गया है। एक तरह से यह आईफोन 7 के काउंटडाउन की आधिकारिक शुरुआत है। वैसे, इस बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन को हर साल की तरह सितंबर महीने में ही रिलीज किया जाएगा। लेकिन इस हैंडसेट से जुड़ी जानकारियों के सार्वजनिक होने का सिलसिला ज़्यादा तेज हो गया है।

इन जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि आईफोन 7 में हमें डिजाइन के लिहाज से बहुत बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालाकि, कुछ बदलाव ऐसे होंगे जिनका ज़िक्र करना ज़रूरी है। हमने अब तक लीक हुई सभी जानकारियों को इकट्ठा करके एक जगह पेश करने की कोशिश की है।
Advertisement

तीन वेरिएंट
2013 में ऐप्पल ने पहली बार आईफोन के दो वेरिएंट पेश किए- आईफोन 5एस और आईफोन 5सी। अगले साल ऐप्पल ने अपने आईफोन मॉडल के डिजाइन में बड़ा बदलाव करते हुए 4 इंच के डिस्प्ले की जगह 4.7 इंच स्क्रीन वाला आईफोन 6 और 5.5 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 6 प्लस पेश किया। पिछले साल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस लॉन्च किए गए थे। इस साल के बारे में दावा किया गया है कि ऐप्पल इस बार कुछ नया करने वाली है। वह आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के अलावा आईफोन 7 प्रो/प्लस प्रीमियम मॉडल लॉन्च करेगी।
Advertisement

एंटेना बैंड
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के स्लिम मोनो कलर बैक डिजाइन को देखकर लगता है कि एंटेना बैंड की छुट्टी तय है। जानकारी मिली है कि इन बैंड को टॉप या निचले हिस्से में शिफ्ट किया जाएगा।
Advertisement

स्मार्ट कनेक्टर
इसे लेकर अब तक कई विरोधाभासी रिपोर्ट आ चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 7 स्मार्ट कनेक्टर के साथ आएगा जिसे पहली बार आईपैड प्रो में दिया गया था। इसके जरिए स्मार्ट कीबोर्ड कवर और अन्य एक्सेसरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में स्मार्ट कनेक्टर मौजूद नहीं होने का भी दावा किया गया है।
Advertisement

3.5 एमएम हेडफोन जैक
इस फ़ीचर को लेकर कई महीनों से कयासों का बाज़ार गर्म है। खबर है कि ऐप्पल अगले आईफोन को पुराने मॉडल से ज्यादा स्लिम बनाने के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक को हटा सकती है। लाइटनिंग पोर्ट के जरिए बेहतर ऑडियो क्वालिटी का अनुभव इसकी दूसरी वजह हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह आईफोन मॉडल के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव होगा।
Advertisement

डुअल कैमरा
वैसे तो आईफोन 7 हैंडसेट सिंगल कैमरा लेंस के साथ आएगा। लेकिन बड़े डिस्प्ले वाले आईफोन मॉडल में डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह पहला मौका है जब ऐप्पल डुअल कैमरा सेटअप के साथ प्रयोग करेगी। यह देखना काफी रोचक होगा कि डुअल कैमरा सेटअप किस तरह से तस्वीरों की क्वालिटी पर असर डालता है।

3 जीबी रैम
डुअल कैमरा सेटअप को डिवाइस का हिस्सा बनाने के लिए कंपनी आईफोन 7 प्लस में 3 जीबी रैम देगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह हार्डवेयर बदवाल आईफोन 7 मॉडल में भी किया जाएगा या नहीं।

स्टीरियो स्पीकर
इस हैंडसेट की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें दोनों तरफ स्पीकर ग्रिल नज़र आ रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आईफोन 7 स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा।

पुराने मॉडल से ज्यादा पतला
आईफोन 7, पुराने आईफोन मॉडल से एक मिलीमीटर पतला होगा। ऐसा तभी संभव हो सकेगा जब ऐप्पल 3.5 एमएम ऑडियो जैक को हटा दे।

ये जानकारियां अब तक सार्वजनिक हुई रिपोर्ट पर आधारित हैं। और ये सिलसिला अभी नहीं थमने वाला। हालांकि, हमारा आपको सुझाव होगा कि इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.