आईफोन 7 की कीमत, बैटरी और लाइटनिगं ईयरपॉड को लेकर जानकारी लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जुलाई 2016 13:23 IST
ऐप्पल के अगले आईफोन के नए हार्डवेयर और डिज़ाइन में थोड़े-बहुत बदलाव के साथ आने की उम्मीद है। अब नई जानकारी के मुताबिक ऐप्पल नए आईफोन में बड़ी बैटरी होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा लीक तस्वीरों से लाइटनिंग ईयरपॉड आने से नए आईफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की जानकारी भी एक बार फिर सामने आई है। एक अलग रिपोर्ट में आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो की कीमत के बारे में भी पता चला है।

टिप्सटर ऑनलीक द्वारा दी गई जानकारी से खुलासा हुआ है कि ऐप्पल आईफोन 7 में बैटरी लाइफ बढ़ाने के इरादे से 1960 एमएएच की बैटरी देगी। गौर करने वाले वाली बात है कि आईफोन 6एस में 1715 एमएएच की बैटरी दी गई थी। ऐप्पल ने बड़ी बैटरी देने का कदम शायद नए हार्डवेयर के चलते और खासकर ए10 प्रोसेसर के ज्यादा दमदार होने के चलते उठाया है। किसी भी स्थिति में, ज्यादा बैटरी लाइफ मिलने की बात करें तो यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है। आईफोन यूज़र के सामने आने वाली सबसे बड़ी परेशानियों में से एक बैटरी लाइफ की ही होती है और ऐसा लगता है कि इसे हल करने के लिए ऐप्पल ने कोई महत्वपूर्ण अपग्रेड नहीं किए हैं।
Advertisement

वीबो (वाया 9टू5मैक) पर पोस्ट की गई तस्वीरों से आईफोन 7 के साथ आने वाले लाइटनिंग ईयरपॉड को हाई-रिज़ॉल्यूशन में हर तरफ से देखा जा सकता है। अगर इन तस्वीरों को सच माना जाए तो, ऐप्पल निश्चित तौर पर अगले आईफोन में हेडफोन जैक नहीं दे रही है और या तो यूज़र को ऑडियो सपोर्ट के लिए ब्लूटूथ ईयरफोन पर स्विच करने को कहा जाएगा या फिर आईफोन 7 के साथ इन नए ईयरपॉड को दिया जाएगा। इसके अलावा क्यूपर्टिनो की इस कंपनी का ध्यान आईफोन को वाटर रेजिस्टेंस बनाने का है और इस हेडफोन जैक ना देने का एक कारण यह भी हो सकता है। इससे पहले, एक लीक रिपोर्ट में पता चला था कि ऐप्पल यूज़र के लिए रेगुलर 3.5 एमएम ईयरपॉड के साथ-साथ एक अतिरिक्त 3.5 एमएम लाइटनिंग एडेप्टर भी दे सकती है।

अब बात आईफोन की लीक हुई कीमत की, एक बार फिर वीबो (वाया डिजिट) पर ही पता चला है कि आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट को 5,288 चीनी युआन (करीब 52,900 रुपये), 64 जीबी वेरिएंट को 6,088 चीनी युआन (करीब 60,900 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट को 7,088 चीनी युआन (करीब 70,900स रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी वेरिएंट को 6088 चीनी युआन (करीब 60, 900 रुपये), 128 जीबी वेरिएंट को 6,888 चीनी युआन (करीब 68,900 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट को 7,888 चीनी युआन (करीब 78,900 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही आईफोन 7 प्रो के 32 जीबी वेरिएंट के 7,088 चीनी युआन (करीब 70,900 रुपये), 128 जीबी वेरिएंट के 7,888 चीनी युआन (करीब 78,900 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट के 8,882 चीनी युआन (करीब 88,900 रुपये) में आने की खबरें हैं।
Advertisement

आईफोन 7 में इस बार एंटीना बैंड को किनारों पर शिफ्ट किया जा सकता है और फोन में एक फोर्स टच होम बटन हो सकता है। कंपनी आईफोन 7 प्लस में रियर पर एक स्मार्ट कनेक्टर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है। उम्मीद की जा रही है कि ऐप्पल इस साल आईफोन के तीन वेरिएंट- आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा ऐप्पल इस बार नए स्टोरेज वेरिएंट 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी भी पेश कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iOS, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 7 Pro, Lightning Earpods, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.