आईफोन 7 प्लस में होगी ज्यादा बड़ी बैटरी व 256 जीबी वेरिएंट किया जाएगा लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2016 14:13 IST
ऐप्पल का अगला स्मार्टफोन आईफोन 7 प्लस ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज और बड़ी बैटरी से लैस होगा। यह जानकारी चीन में जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई है।

चीन की वेबसाइट 'मायड्राइवर्स' के मुताबिक, अघोषित आईफोन 7 प्लस का एक मॉडल 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इस हैंडसेट को इस साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह 3100 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, जो आईफोन 6एस प्लस में इस्तेमाल किए गए 2750 एमएएच की बैटरी तुलना में 350 एमएएच ज्यादा है। अगर ये दावे सही हैं तो आईफोन के अगले मॉडल और ज्यादा महंगे हो सकते हैं। हालांकि, ये सिर्फ दावे हैं। इनकी पुष्टि ऐप्पल ने नहीं की है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि आईफोन के नए मॉडल से ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं और 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। ऐसे मे 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश करना ऐप्पल का फैसला सही नज़र आता है। फिलहाल, कंपनी ने 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को बंद करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ऐप्पल इस हैंडसेट से लाइटनिंग कनेक्टर को हटाने के बारे में विचार कर रही है। इसकी जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को डिवाइस का हिस्सा बनाया जाएगा। अन्य फ़ीचर में मल्टी-टच 3डी टच, डुअल कैमरा सेंसर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि डुअल कैमरा सेंसर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर टेक्नोलॉजीज़ को लेकर पहले भी ऐसे ही दावे किए जा चुके हैं। ऐप्पल 3.5 एमएम हेडफोन जैक को आईफोन से हटाने पर विचार कर रही है। इसकी जगह ऐप्पल नए ईयरफोन और एडप्टर पेश करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.