आईफोन 7 में हो सकते हैं 4 स्पीकर, नहीं होगा 3.5 एमएम जैक: रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 मई 2016 13:12 IST
आने वाले आईफोन 7 के रियर केस की तस्वीरें एक बार फिर लीक हो गई हैं। नई तस्वीरों से आईफोन 7 के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इन तस्वीरों को अगर सच माना जाए तो आने वाले मॉडल में आईफोन में दी गई अब तक की सबसे बेहतर साउंड परफॉर्मेंस हो सकती है।

आईफोन के रियर केस की कथित नई तस्वीर से पता चलता है कि इस साल आने वाले आईफोन में 4 स्पीकर ग्रिल हो सकते हैं। यह खबर उन सभी पिछली खबरों का खंडन करती है जिनमें कहा गया था कि नीचे दो स्पीकर ग्रिल देने के लिए आईफोन 7 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। इससे पहले किसी भी रिपोर्ट में 4 स्पीकर ग्रिल होने की जानकारी सामने नहीं आई थी। नई लीक के मुताबिक (वाया Nowhereelse), नए आईफोन में नीचे की तरफ 2 स्पीकर ग्रिल, लाइटनिंग पोर्ट और दो स्पीकर ग्रिल सबसे ऊपर की तरफ हैं। इसके अलावा तस्वीर में 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी नहीं दिख रहा है।
 

पिछली रिपोर्ट की तरह ही नए लीक में भी ऑडियो के लाइटनिंग पोर्ट या ब्लूटूथ वायरलेस डिवाइस के जरिए कनेक्ट होने की बात कही गई है। वहीं कैमरा स्मार्टफोन में सबसे ऊपर दायें कोने पर दिया गया है। माइक और फ्लैश इसके नीचे हैं। आईफोन 7 में कैमरे के लिए दिख रहा छेद भी आईफोन 6एस से बड़ा है। इससे संकेत मिलता है कि आईफोन 7 में ज्यादा अपर्चर के साथ बेहतर क्वालिटी की तस्वीर मिल सकती है।
 

इस बीच, नोमूरा सिक्योरिटीज के विश्लेषक (वाया बैरॉन्स एशिया) के मुताबिक, हालांकि, आईफोन 7 प्लस में एक्सक्लूसिव तौर पर डुअल कैमरा सेटअप होगा लेकिन ऐप्पल 4.5 इंच स्क्रीन वाले आईफोन 7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन दे सकती है। पहले आई खबरों में कहा गया था कि ऐप्पल आईफोन 7 एक मिलीमीटर ज्यादा पतला होगा। इसके साथ ही कंपनी स्मार्ट कीबोर्ड कवर के लिए रियर पर एक स्मार्ट कनेक्टर या चार्जिंग डॉक्स जैसा डिवाइस दे सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.