ऐप्पल की चेतावनी, आईफोन 7 जेट ब्लैक वेरिएंट में इस्तेमाल के दौरान पड़ सकते हैं स्क्रैच

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 सितंबर 2016 15:28 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल ने जेट ब्लैक आईफोन 7 के साथ केस इस्तेमाल करने की सलाह दी है
  • ऐप्पल का कहना है कि ज्यादा चमक की वजह से स्क्रैच दिख सकते हैं
  • आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा
ऐप्पल ने यूज़र को चेतावनी दी है कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का नया जेट ब्लैक कलर वेरिएंट पर इस्तेमाल के दौरान आसानी से स्क्रैच पड़ सकते हैं। कंपनी ने अपनी साइट पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की आधिकारिक लिस्टिंग में दिए स्पेसिफिकेशन में इस संभावना को साफ तौर पर बताया है। ऐप्पल के अनुसार, ''आईफोन 7 के हाई-ग्लॉस फिनिश को एक नौ-स्टेप वाली पॉलिशिंग प्रक्रिया को अपनाया गया है। इसकी सतह ऐप्पल के दूसरे प्रोडक्ट की तरह ही कठोर है लेकिन इसकी जबरदस्त चमक से इस्तेमाल के दौरान स्क्रैच दिख सकते हैं।''

ऐप्पल की सला है कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को स्क्रैच से सुरक्षित रखने के लिए कवर का इस्तेमाल करें। कंपनी का कहना है, ''अगर आप इस बारे में चिंतित हैं तो हमारी आपको सलाह है कि अपने आईफोन को सुरक्षित रखने के लिए बाजार में उपलब्ध कवर का इस्तेमाल करें।''
Advertisement


गौर करने वाली बात है कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का नया जेट ब्लैक वेरिएंट सिर्फ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ ही आता है। जबकि गोल्ड, सिल्वर, रोज़ गोल्ड और एक नया 'ब्लैक' वेरिएंट 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।
Advertisement
 

ऐप्पल ने सैन फ्रांसिस्को में बुधवार को हुए एक इवेंट में नया आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन पेश कर दिया। क्यूपर्टिनो की इस कंपनी ने नई ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 के साथ कई दूसरे प्रोडक्ट लॉन्च करने का भी ऐलान किया। इवेंट के बाद, कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस 7 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे। सभी वेरिएंट की कीमत का खुलासा ना करते हुए ऐप्पल ने भारत में आईफोन 7 की शुरुआती कीमत 60,000 से शुरू होने का भी ऐलान किया।

नई आईफोन 7 सीरीज में पूरी तरह से नया डिज़ाइन दिया गया है। और रियर एंटीना बैंड किसी खास फ़ीचर की तरह नहीं हैं। दोनों फोन में एक नया होम बटन दिया गया है जो फोर्स-सेंसिटिव टेक्नोलॉजी के साथ आता है। और यह फिज़िकल टैप की जगह टैप्टिक वाइब्रेशन का इस्तेमाल करता है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस आईफ67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.