आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस की लीक तस्वीरों से कैमरे की डिज़ाइन का खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 जून 2016 10:36 IST
ऐप्पल के अगले आईफोन 7 को लेकर पिछले कई महीनों से जानकारी सामने आ रही है। अब नई लीक तस्वीरों से आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के कैमरे को लेकर जानकारी सामने आई है। इसके अलावा अगले आईफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने को लेकर काफी मतभेद सामने आरहे हैं।

जाने-माने टिप्सटर स्टीव हेमर्सटॉफर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में आईफोन 7 का रियर और निचला हिस्सा देखा जा सकता है। रियर से कैमरा केसिंग में बदलाव के अलावा कैमरा शैल पहले की तरह ही उभरा हुआ दिख रहा है। लेकिन इस बार कैमरे के चारों तरफ एक प्रोटेक्टिव रिंग दिख रही है।

पिछले फोन की तुलना में कैमरे के लिए दिया गया छेद भी बड़ा है और यह स्मार्टफोन के किनारे पर दिया गया है। इससे कैमरे के हार्डवेयर में कुछ बदलाव होने के संकेत भी मिलते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि आईफोन 7 एक ज्यादा बड़े सीएमओएस सेंसर के साथ आएगा।
 
आईफोन 7 की इन कथित तस्वीरों में डिवाइस का निचला हिस्सा भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों से 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होने का खुलासा होता है। इसके अलावा नीचे की तरफ दो लाइटनिंग पोर्ट के साथ दो स्पीकर ग्रिल हैं। इसके अलावा आईफोन प्लस की एक अलग तस्वीर में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा होता है। इससे पहले  भी डुअल कैमरे को लेकर कई लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। आईफोन 7 प्लस में दोनों रियर कैमरे एक दूसरे के बराबर में हैं और इनके साथ में ही फ्लैश दिया गया है।
Advertisement

आईफोन 7 प्लस में भी आईफोन 7 की तरह ही प्रोटेक्टिव केसिंग रिंग देखी जा सकती है। आईफोन 6 एस, आईफोन 6एस प्लस में कैमरा बाहर की तरह उभरे हुए हैं लेकिन इसमें  सुरक्षा के लिए कोई प्रोटेक्टिव रिंग नहीं है। इसके अलावा सभी तस्वीरों में एंटीना बैंड को स्मार्टफोन के किनारों की तरफ देखा जा सकता है।
 
हेमर्सटॉफर द्वारा लीक में जहां 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना होने का खुलासा हुआ है वहीं एक वीबो पर एक दूसरे लीक में कुछ और ही बात सामने आई है। रियर केसिंग की एक और तस्वीर सोशल साइट पर लीक हुई है जिससे आईफोन 7 में रियर पर बड़ा कैमरा होने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस पोस्ट में कहा गया है कि इस साल आने वाले आईफोन 7 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं हटाया जाएगा।
Advertisement

बता दें, कि ये सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं तो इन पर पूरी तरह भरोसा करना गलत होगा। ऐप्पल द्वारा सितंबर में आईफोन के तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो वेरिएंट लॉन्च करने की खबरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.