आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस की लीक तस्वीरों से कैमरे की डिज़ाइन का खुलासा

आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस की लीक तस्वीरों से कैमरे की डिज़ाइन का खुलासा
विज्ञापन
ऐप्पल के अगले आईफोन 7 को लेकर पिछले कई महीनों से जानकारी सामने आ रही है। अब नई लीक तस्वीरों से आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के कैमरे को लेकर जानकारी सामने आई है। इसके अलावा अगले आईफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने को लेकर काफी मतभेद सामने आरहे हैं।

जाने-माने टिप्सटर स्टीव हेमर्सटॉफर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में आईफोन 7 का रियर और निचला हिस्सा देखा जा सकता है। रियर से कैमरा केसिंग में बदलाव के अलावा कैमरा शैल पहले की तरह ही उभरा हुआ दिख रहा है। लेकिन इस बार कैमरे के चारों तरफ एक प्रोटेक्टिव रिंग दिख रही है।

पिछले फोन की तुलना में कैमरे के लिए दिया गया छेद भी बड़ा है और यह स्मार्टफोन के किनारे पर दिया गया है। इससे कैमरे के हार्डवेयर में कुछ बदलाव होने के संकेत भी मिलते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि आईफोन 7 एक ज्यादा बड़े सीएमओएस सेंसर के साथ आएगा।
 
आईफोन 7 की इन कथित तस्वीरों में डिवाइस का निचला हिस्सा भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों से 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होने का खुलासा होता है। इसके अलावा नीचे की तरफ दो लाइटनिंग पोर्ट के साथ दो स्पीकर ग्रिल हैं। इसके अलावा आईफोन प्लस की एक अलग तस्वीर में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा होता है। इससे पहले  भी डुअल कैमरे को लेकर कई लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। आईफोन 7 प्लस में दोनों रियर कैमरे एक दूसरे के बराबर में हैं और इनके साथ में ही फ्लैश दिया गया है।

आईफोन 7 प्लस में भी आईफोन 7 की तरह ही प्रोटेक्टिव केसिंग रिंग देखी जा सकती है। आईफोन 6 एस, आईफोन 6एस प्लस में कैमरा बाहर की तरह उभरे हुए हैं लेकिन इसमें  सुरक्षा के लिए कोई प्रोटेक्टिव रिंग नहीं है। इसके अलावा सभी तस्वीरों में एंटीना बैंड को स्मार्टफोन के किनारों की तरफ देखा जा सकता है।
 
हेमर्सटॉफर द्वारा लीक में जहां 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना होने का खुलासा हुआ है वहीं एक वीबो पर एक दूसरे लीक में कुछ और ही बात सामने आई है। रियर केसिंग की एक और तस्वीर सोशल साइट पर लीक हुई है जिससे आईफोन 7 में रियर पर बड़ा कैमरा होने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस पोस्ट में कहा गया है कि इस साल आने वाले आईफोन 7 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं हटाया जाएगा।

बता दें, कि ये सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं तो इन पर पूरी तरह भरोसा करना गलत होगा। ऐप्पल द्वारा सितंबर में आईफोन के तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो वेरिएंट लॉन्च करने की खबरें हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »