आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस अमेज़न इंडिया पर सस्ते में उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मार्च 2017 19:49 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर 10,001 रुपये तक की छूट
  • आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर छूट अमेज़न इंडिया पर दी जा रही है
  • यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक है
अमेज़न इंडिया पर आईफोन 6 के 32 जीबी वेरिएंट बेचे जाने की खबरें अभी तक सब तक पहुंची भी नहीं थीं कि इस ई-कॉमर्स साइट पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को सस्ते में बेचे जाने के बारे में पता चला है। अमेज़न इंडिया ई-कॉमर्स साइट पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर 10,001 रुपये तक की छूट दी जा रही है। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में फ्लिपकार्ट पर भी इन स्मार्टफोन को सस्ते में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली थी।

आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट का दाम 60,000 रुपये है, लेकिन अभी यह 49,999 रुपये में मिल रहा है। आईफोन 7 का 128 जीबी वेरिएंट 59,999 रुपये में बिक रहा है, जबकि इसकी कीमत 70,000 रुपये है। आईफोन 7 का 256 जीबी वेरिएंट 70,215 रुपये में उपलब्ध है, यानी 80,000 रुपये की कीमत से 9,785 रुपये सस्ता।
Advertisement

वहीं, 72,000 रुपये वाला आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वेरिएंट 61,999 रुपये में बिक रहा है। आईफोन 7 प्लस का 128 जीबी वेरिएंट 71,999 रुपये में आपका हो जाएगा। इसकी कीमत 82,000 रुपये है। अफ़सोस की बात यह है कि आईफोन 7 प्लस के 256 जीबी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर छूट अमेज़न इंडिया पर दी जा रही है। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक है। अगर आप ऐप्पल का लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो यह बेहतरीन वक्त है। ख़बर लिखे जाने वक्त सभी रंग और स्टोरेज मॉडल के साथ सीमित संख्या का डिस्क्लेमर दिया गया है। सभी मॉडल ईएमआई विकल्प के साथ आते हैं। हालांकि, ज़्यादातर मॉडल के साथ नई दिल्ली क्षेत्र में एक्सचेंज ऑफर भी नहीं उपलब्ध था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.