आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस नए रंग में लॉन्च, आईफोन एसई की स्टोरेज क्षमता हुई दोगुनी

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 21 मार्च 2017 18:58 IST
ख़ास बातें
  • यह लिमिटेड एडिशन हैंडसेट लाल रंग का है
  • प्री-ऑर्डर बुकिंग 24 मार्च को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू होगी
  • हालांकि, भारतीय ग्राहकों को इसके लिए अप्रैल तक का इंतज़ार करना होगा
नामी टेक्नोलॉजी कंपनी ऐप्पल ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को नए रंग में पेश किया है। यह लिमिटेड एडिशन हैंडसेट लाल रंग का है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 24 मार्च को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू होगी। हालांकि, भारतीय ग्राहकों को इसके लिए अप्रैल तक का इंतज़ार करना होगा। बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री से होने वाले फायदे का एक हिस्सा RED संस्थान को जाएगा जो एड्स के रोकथाम और रिसर्च से जुड़ी है।

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का नया लाल रंग वाला लिमिटेड एडिशन हैंडसेट सिर्फ 128 और 256 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध होगा। आईफोन 7 के रेड लिमिटेड एडिशन वेरिएंट की कीमत 749 डॉलर से शुरू होगी। इस दाम में 128 जीबी वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 849 डॉलर में आईफोन 7 रेड लिमिटेड एडिशन का 256 जीबी मॉडल मिलेगा। आईफोन 7 प्लस की बात करें तो 128 जीबी वाला मॉडल 869 डॉलर का होगा और 256 जीबी मॉडल 969 डॉलर में बिकेगा। भारत में इन हैंडसेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट के दाम से थोड़ी ज़्यादा होगी।

आईफोन एसई की स्टोरेज बढ़ी
दूसरी तरफ, ऐप्पल ने अपने आईफोन एसई हैंडसेट के दो वेरिएंट की स्टोरेज क्षमता दोगुनी कर दी है। अब तक मार्केट में इस स्मार्टफोन का 16 जीबी और 64 जीबी मॉडल बिकता रहा है। अब आईफोन एसई का शुरुआती मॉडल 32 जीबी का होगा और ज़्यादा स्टोरेज वाला मॉडल 128 जीबी का। अमेरिकी मार्केट के लिए स्टोरेज बढ़ाए जाने के बावज़ूद कीमत में कोई बदलाव नहीं की गई है। भारत में दाम अलग होंगे या नहीं, अभी इसपर कंपनी ने स्थिति साफ नहीं की है। मज़ेदार बात यह है कि भारत में आईफोन एसई का 16 जीबी और 64 जीबी मॉडल भारत में सस्ते में बेचे जा रहे हैं।
Advertisement

अब बात फिर से नए लिमिटेड एडिशन फोन की। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस वाले ही हैं। बता दें कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस फ़ीचर से लैस ऐप्पल के पहले फोन हैं।

कंपनी ने पिछले वेरिएंट की तुलना में कैमरा डिपार्टमेंट में भी सुधार किया था। आईफोन 7 ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर के साथ आता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर लेंस वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और साथ में मौजूद है क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश। 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि नई इमेज प्रोसेसिंग तकनीक  की मदद से कैमरा बेहतर और ज्यादा तेजी से तस्वीरें लेगा।
Advertisement

आईफोन 7 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 56 एमएम टेलीफोटो लेंस है और दूसरा वाइड एंगल लेंस। बड़ा आईफोन 2X  ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है।
Advertisement

नए आईफोन मॉडल 25 फीसदी ब्राइट डिस्प्ले के साथ आएंगे। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में नए ए10 फ्यूज़न 64-बिट क्वाड कोर चिप का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। ये पुराने मॉडल की तुलना में दोगुना पावरफुल आवाज़ देंगे।

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस से हेडफोन जैक को हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि आम ईयरफोन इनके साथ नहीं काम करेंगे। ऐप्पल ऑडियो के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Good rear camera
  • Bad
  • Underwhelming selfie camera
  • Starts at 16GB storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए9

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

ओएस

आईओएस 9.3

रिज़ॉल्यूशन

640x1136 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7 Red Edition
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.