आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस खरीदने से पहले इन बातों को ज़रूर जान लें

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 सितंबर 2016 18:32 IST
नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को ऐप्पल द्वारा मार्केट में उतार दिया गया है। पहले यह अमेरिका में उपलब्ध होगा और अगले महीने की 7 तारीख से भारत में। आपमें से कई लोगों ने इस फोन को खरीदने का मन बना लिया होगा। कुछ अब भी विचार कर रहे होंगे। क्यों खरीदा जाए? क्यों ना खरीदा जाए? इस तरह के सवाल बार-बार आपके मन में आ रहे होंगे। और जवाब तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो ये बातें आपकी मदद करेंगे।

कीमत
Advertisement
आईफोन और कीमत का अनोखा रिश्ता रहा है। अगर कहा जाए कि सस्ता आईफोन एक मिथ्या है, तो हममें से ज्यादातर लोग इससे सहमत होंगे। अब भारत में आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत पर गौर किया जाए तो यह करीब60,000 रुपये होने की उम्मीद है। अगर आपको 128 जीबी स्टोरेज वाला फोन चाहिए तो कीमत करीब 10,000 रुपये और ज्यादा होगी। वैसे, आईफोन 7 प्लस (32 जीबी) को आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा लेकिन इसकी कीमत 70,000 रुपये से भी ज्यादा होगा। इसमें कोई दोमत नहीं कि आम ग्राहक के लिए यह बहुत बड़ी रकम है।


डिजाइन पैटर्न में बड़ा बदलाव नहीं
Advertisement
जब भी आप नया फोन खरीदने जाते हैं तो मन में पहली बात यही होती कि इसका लुक कुछ अलग हो। ऐसा कि दूसरों को एक बार पलटने को मजबूर कर दे। अगर आप ही ऐसा ही सोचकर आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि ये दिखने में बिल्कुल ही आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस जैसे ही हैं। पहले की तरह क्रमशः 4.7 और 5.5 इंच डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, दो नए कलर वेरिएंट ब्लैक और जेट ब्लैक ज़रूर लाए गए हैं। लेकिन जेट ब्लैक कलर वेरिएंट सिर्फ 128 जीबी और 256 जीबी मॉडल में उपलब्ध है, यानी और ज्यादा पैसे। एंटिना बैंड को किनारों पर शिफ्ट कर  दिया गया है और यह दोनों नए वेरिएंट में नहीं नज़र आता। लेकिन सिल्वर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में यह अब भी नज़र आएगा।

हेडफोन जैक की छुट्टी
ऐप्पल ने इस बार हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी है। ऑडियो के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल होगा। यह लाइटनिंग ईयर पॉड्स के साथ आएगा। इसके साथ एक लाइटनिंग-टू-3.5 एमएम ऑडियो एडप्टर मौजूद रहेगा, ताकि आप अपने पुराने हेडफोन को इस्तेमाल कर सकें। अब आम ईयर फोन ऐसे ही इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए लाइटनिंग-टू-3.5 एमएम ऑडियो एडप्टर मौजूद रहना जरूरी है, यानी पॉकेट में एक और सामान लेकर चलने की झंझट। आप एक वक्त पर लाइटनिंग पोर्ट से एक ही काम कर सकते हैं, या ईयरफोन से गाने सुनें या फोन को चार्ज करें।
Advertisement
 
नया कलर वेरिएंट, पर चेतावनी के साथ
ऐप्पल ने यूज़र को चेतावनी दी है कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के नएजेट ब्लैक कलर वेरिएंट पर इस्तेमाल के दौरान आसानी से स्क्रैच पड़ सकते हैं। कंपनी ने अपनी साइट पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की आधिकारिक लिस्टिंग में दिए स्पेसिफिकेशन में इस संभावना को साफ तौर पर बताया है। ये बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा है, साथ में निराश भी करता है। इसके अलावा यह कलर वेरिएंट सिर्फ 128 जीबी और 256 जीबी मॉडल के साथ आएगा। यानी पैसा...पैसा.... और ज्यादा पैसा।
Advertisement

हम साफ कर दें कि ये आईफोन 7 की खामियां नहीं हैं। बस ये कुछ अहम बातें हैं जिनपर आपको इस फोन को खरीदने से पहले विचार करना चाहिए। हो सकता है कि कई लोगों को ये बातें पसंद आएं। ऐसे में आप हमेशा फोन अपनी निजी पसंद का ही खरीदें। और रिव्यू के गैजेट्स 360 है ही।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhone 7 Plus Launched, iPhone 7 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.