• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • आईफोन 6एस, ऐप्पल वॉच समेत कई गैजेट पर इस हफ्ते मिल रही है भारी छूट

आईफोन 6एस, ऐप्पल वॉच समेत कई गैजेट पर इस हफ्ते मिल रही है भारी छूट

आईफोन 6एस, ऐप्पल वॉच समेत कई गैजेट पर इस हफ्ते मिल रही है भारी छूट
विज्ञापन
आज हम आपको बता रहे हैं उन प्रोडक्ट के बारे में जिन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत मिल रही है भारी छूट। ऐप्पल आईफोन और मैकबुक एयर समेत सर्फेस प्रो व लेज़र प्रिंटर के इस हफ्ते ऑनलाइन खरीदने पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। जानें इस बारे में।

1. ऐप्पल आईफोन 6एस 64 जीबी स्पेस ग्रे
त्यौहारों पर आने वाली सेल से पहले आपको पास मौका है एक्सचेंज ऑफर के तहत आईफोन 6एस को छूट में खरीदने का। फ्लिपकार्ट की एक्सचेंज डेज सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट समेत कई घरेलू सामान पर ऑफर मिल रहा है। आईफोन 6एस 64 जीबी स्पेस ग्रे वेरिएंट को अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले खरीदने पर आपको 14,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा अगर आपके पपास बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड है तो आप नो-कॉस्ट (कोई डाउन पेमेंट नहीं) ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह एक्सचेंज ऑफर 16 जीबी वेरिएंट (चुनिंदा कलर वेरिएंट पर) और आईफोन 6एस प्लस पर भी मिल रहा है। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन से मुक्ति पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सही समय है। हो सकता है कि फ्लिपकार्ट आपके डिवाइस की उचित दाम ना दे पाए लेकिन तुरंत मिलने वाले डिस्काउंट और आसान पिक अप सर्विस की बराबरी नहीं हो सकती। लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि फ्लिपकार्ट ने एक्सचेंज ऑफर में पुराने आईफोन लेना बंद कर दिया है। यानी आप हर साल फ्लिपकार्ट पर पुराना आईफोन एक्सचेंज नहीं कर सकते।
 

कीमत: 43,499 रुपये (अधिकतम एक्सचेंज वेल्यू के साथ)
लिंक: फ्लिपकार्ट


2. सैमसंग एमएल-2166डब्ल्यू/एक्सआईपी लेज़र प्रिंटर
सैमसंग के वायरलेस सिंगल-फंक्शन लेज़र प्रिंटर की कीमत पेटीएम पर इस हफ्ते 4,884 रुपये (कैशैबैक लागू होने के बाद) रह गई है। कूपन कोड एलआईटी12 अप्लाई करने के बबाद आप अपने पेटीएम वॉलेट में 12 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं। इस प्रिंटर को आमतौर पर 5,500 या उससे ज्यादा की कीमत पर ही बेचा जाता है। अगर आपको रंगीन प्रिंटआउट की ज्यादा जरूरत नहीं होती है तो  4,500-5000 रुपये की कैटेगरी में मिलने वाले सबसे बेहतरीन प्रिंटर में से एक है। प्रिंटर में वायरलेस कनेक्टिविटी के चलते स्मार्टफोन, टैबलेट या पीसी से कमांड देकर आसानी से प्रिंट कमांड दी जा सकती है। प्रिंटर ए4, ए5, बी5, डीएल और सी5 पेज साइज़ को सपोर्ट करता है। प्रिंटर में कोई भी गड़बड़ होने पर पेटीएम 7 दिनों की रिटर्न पॉलिसी का ऑफर देता है और इसके साथ ही प्रिंटर खरीदने पर आपको एक साल के लिए मैन्युफैक्चरर वारंटी भी मिलेगी।

कीमत: 4,884 रुपये (कैशबैक के बाद की कीमत)
लिंक: पेटीएम

3. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 128 जीबी
टाटा के नए ऑनलाइन मार्केटप्लेस टाटा क्लिक से सर्फेस प्रो 4 के 128 जीबी वेरिएंट को कीबोर्ड और ऑफिस 365 के साथ खरीदने पर 12 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इस छूट के बाद इस डिवाइस की कीमत 92,480 रुपये (एमआरपी- 105,779 रुपये) रह जाती है। सर्फेस प्रो 4 के साथ यूज़र को एक ब्लैक कीबोर्ड और ऑफिस 365 पर्सनल भी साथ मिलता है। सर्फेस प्रो 4 में छठवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज है। यह लैपटॉप विंडोज़ 10 पर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। सर्फेस प्रो 4 खरीदने पर आपको एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी मिलती है। सर्फेस प्रो 4 के साथ मिल रहे ये ऑफर इस महीने के अंत तक ही वैध हैं।
 

कीमत: 92,480 रुपये (एमआरपी- 1,05,779 रुपये)
लिंक: टाटा क्लिक

4. ऐप्पल मैकबुक एयर एमएमजीजी2एचएन/ए
फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज डेज सेल में मैकबुक एयर 13 इंच पर भी ऑफर मिल रहा है। इस ऑफर के तहत आप अपने किसी लैपटॉप को मैकबुक एयर के साथ एक्सचेंज करने पर तुरंत 10,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एक छात्र हैं तो आप 5,000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इन सब डिस्काउंट के बाद आप मैकबुक एयर के 13 इंच वेरिएंट को 73,989 रुपये (एमआरपी- 88,990 रुपये) में खरीद सकते हैं। यह वाकई एक शानदार डील है। मैकबुक एयर 13 इंच में इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज है और यह ओएस एक्स ईएल कैपिटन पर चलता है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट भारत में चुनिंदा जगहों पर अगले दिन डिलीवरी का ऑफर भी दे रही है।
 

कीमत: 73,989 रुपये (एक्सचेंज और स्टूडेंट ऑफर के साथ)
लिंक: फ्लिपकार्ट

5. टॉमी हिलफिगर बाइकर क्लब मीडियम लैपटॉप बैकपैक
क्या आप अपने लैपटॉप के लिए एक अच्छे लुक वाले बैकपैक की तलाश में हैं? फ्लिपकार्ट पर इस हफ्ते टॉमी हिलफिगर बाइकर क्लब मीडियम साइज़ लैपटॉप बैकपैक को 1,819 रुपये (एमआरपी- 2,599 रुपये) में खरीदा जा सकता है। बैकपैक पर चुनिंदा जगहों पर अगले दिन मुफ्त डिलीवरी का ऑफर भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों द्वारा इस बैकपैक को सबसे ज्यादा सकारात्मक रेटिंग मिली है। इस लैपटॉप में 14 इंच स्क्रीन वाले किसी भी लैपटॉप को आसानी से रखा जा सकता है। इस बैग का वजन 530 ग्राम है। इस बैक में दो कंपार्टमेंट हैं जिसमें से एक लैपटॉप के लिए है। बैकपैक पर दो साल के लिए डोमेस्टिक लिमिटेड वारंटी मिल रही है।

प्राइस: 1,819 रुपये (एमआरपी- 2,599 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

6. ऐप्पल वॉच स्पोर्ट एडिशन
फ्लिपकार्ट पर सीमित समय के लिए ऐप्पल वॉच को 27,399 रुपये (एमआरपी- 34,900 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इस साल ऐप्पल स्मार्टवॉच पर नॉन-कैशबैक ऑफर के तहत ऐप्पल वॉच की यह सबसे कम कीमत है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है इसलिए स्टॉक जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है।
 

कीमत: 27,399 रुपये (एमआरपी- 34,900 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »