iPhone 6s और iPhone 6s Plus के साथ लॉन्च होगा iPhone 6c: रिपोर्ट

iPhone 6s और iPhone 6s Plus के साथ लॉन्च होगा iPhone 6c: रिपोर्ट
विज्ञापन
आईफोन 6 (iPhone 6) और आईफोन 6एस (iPhone 6s) स्मार्टफोन से जुड़ी लीक की खबरों के बीच एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल (Apple) अपने लॉन्च इवेंट में इन दोनों डिवाइस के साथ एक और हैंडसेट पेश करेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी iPhone 6 के दो वेरिएंट के साथ आईफोन 6c (iPhone 6c) को भी पेश करेगी। हालांकि एक दूसरे पब्लिकेशन ने इस रिपोर्ट से ठीक उलट बात कही है।

(यह भी देखें: 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है iPhone 6s)

नामी टिप्सटर Evan Blass ने मंगलवार को ट्वीट करके लिखा, "ऐसा लगता है कि iPhone 6s, 6s Plus और 6c एक साथ लॉन्च होंगे।" हालांकि Blass ने प्रोडक्ट के बाकी स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

साल की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में भी कुछ ऐसा ही दावा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन साल के दूसरे हिस्से में आएगा। Nowhereelse वेबसाइट पर एक हफ्ते पहले छपी एक रिपोर्ट में कहा गया कि iPhone 6c में 1715mAh की बैटरी होगी जो iPhone 5s की तुलना में ज्यादा बड़ी है। कुछ और रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि Apple अपने iPhone 6c हैंडसेट को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च करेगा और डिवाइस में 4 इंच का डिस्प्ले होगा।

9to5Mac की खबर में इस दावे को पूरी तरह से खारिज किया है। 9to5Mac ने Fiksu के हवाले से ये खबर दी है कि जुलाई के वेब ट्रैफिक लॉग में दो नए आईफोन देखे गए हैं। डिवाइस को iPhone 8,1 और iPhone 8,2 कोडनेम दिया गया है जो iPhone 6s और iPhone 6s Plus हैंडसेट की ओर इशारा है। Fiksu ने अपने ब्लॉग में iPhone 6c का कहीं भी जिक्र नहीं किया है। आपको बता दें कि iPhone 6 और iPhone 6s को iPhone 7,1 और iPhone 7,2 से पहचाना जाता था, जबकि iPhone 5c को iPhone 5,3 से।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »