iPhone 20 यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बदलकर रख देगा? एक नई टेक्नोलॉजी पर तेजी से हो रहा है काम

Apple अगले दो सालों में अपने बटन्स को रीडिजाइन करने प्लानिंग कर रहा है और इसपर तेजी से काम भी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2025 14:04 IST
ख़ास बातें
  • iPhone का बटन सिस्टम पूरी तरह बदलने वाला है
  • iPhone 20 में फिजिकल बटन्स को Solid-State Haptic बटन से बदला जा सकता है
  • इसी टेक्नोलॉजी को Apple Watches और iPads पर भी यूज किया जा सकता है

कहा जा रहा है कि ये नया बदलाव iPhones के अलावा Apple Watches और iPads पर भी आएगा

Apple अपने अगले कुछ iPhone जनरेशन को लेकर पहले से ही प्लानिंग मोड में है और अब एक नया लीक इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले सालों में iPhone का बटन सिस्टम पूरी तरह बदलने वाला है। एक लेटेस्ट के मुताबिक, iPhone 20 सीरीज, जो कि साल 2027 में आएगी, में फिजिकल बटन्स की जगह Solid-State Haptic Buttons देखने को मिल सकते हैं। यानी अब पावर, वॉल्यूम, कैमरा और बाकी सभी बटन्स बिना किसी मूविंग पार्ट के काम करेंगे, लेकिन यूजर को ऐसा महसूस होगा जैसे उन्होंने असली बटन दबाया हो।

Weibo पर एक टिप्स्टर के मुताबिक, Apple अगले दो सालों में अपने बटन्स को रीडिजाइन करने प्लानिंग कर रहा है और इसपर तेजी से काम भी कर रहा है। iPhone 18 सीरीज (2026) में सबसे पहले कैमरा कंट्रोल बटन को बदला जाएगा, जिसमें अब कैपेसिटिव लेयर नहीं होगी, सिर्फ प्रेशर-सेंसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं iPhone 20 में जाकर कंपनी पूरे बटन सिस्टम को हैप्टिक वाइब्रेशन-बेस्ड डिजाइन में बदल देगी।

लीक के अनुसार, Apple अपने Solid-State Buttons के लिए Piezoelectric Ceramic Components का यूज करेगा, जो लोकल वाइब्रेशन के जरिए बटन प्रेस का रियल-फील देंगे। यह वही टेक्नोलॉजी है जो पहले से कंपनी के Taptic Engine में यूज होती आई है, लेकिन अब इसे सभी फिजिकल बटन्स की जगह इस्तेमाल किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि ये नया डिजाइन सिर्फ iPhones तक सीमित नहीं रहेगा। Apple अपनी इस Solid-State बटन टेक्नोलॉजी को आने वाले iPad और Apple Watch मॉडलों में भी लाने की तैयारी कर रहा है। इसे कंपनी के इंटरनल प्रोजेक्ट “Project Bongo” से जोड़ा गया है, जो एक्सिडेंटल टच को कम करने और बटन्स को ज्यादा टिकाऊ बनाने पर फोकस करता है।

हालांकि लीक बताता है कि यह ट्रांजिशन अभी डेवलपमेंट और टेस्टिंग स्टेज में है। Apple को अब भी इस बात की परफेक्ट फील ढूंढनी है ताकि बिना क्लिक वाले बटन्स यूजर्स को नेचुरल और रिस्पॉन्सिव लगें। यानी जब तक यह टेक्नोलॉजी पूरी तरह तैयार नहीं होती, iPhone के क्लासिक बटन डिजाइन को कुछ समय तक बरकरार रखा जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 18, iPhone 20
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.