iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!

iPhone 18 Pro के मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर फीचर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 16:56 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro के मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर फीचर देखने को मिल सकता है।
  • यूजर को मेन कैमरा के साथ बहुत कुछ करने का विकल्प मिल सकता है।
  • iPhone 18 Pro में कंपनी टेलीफोटो कैमरा को अपग्रेड कर सकती है।

iPhone 18 Pro सीरीज को अगले महीने कंपनी लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: X/OneUiOS

iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं। फोन के लॉन्च में अब कुछ ही हफ्तों का समय रह गया है। प्रबल संभावना है कि कंपनी iPhone 18 सीरीज का यह फोन सितंबर में लॉन्च कर सकती है, क्योंकि नई iPhone सीरीज कंपनी सितंबर मध्य में ही पेश करती आई है। अगर आप भी iPhone 18 Pro के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं तो यह अपडेट आपकी उत्सुकता और अधिक बढ़ा सकता है। खबर है कि कंपनी नई सीरीज में तीन बड़े कैमरा अपग्रेड दे सकती है जो इसके फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा सकते हैं। 

iPhone 18 Pro सीरीज को अगले महीने कंपनी लॉन्च कर सकती है। अगर ट्रेंड को देखें तो iPhone 18 Pro के लॉन्च में अब से लेकर ठीक एक महीने का समय शेष रह गया है। 10 से 15 सितंबर के बीच Apple iPhone की नई सीरीज मार्केट में दस्तक दे सकती है। 9to5mac की रिपोर्ट के अनुसार, Bloomberg के Mark Gurman की ओर से कहा गया है कि नई सीरीज में कंपनी अब तक के सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड कर सकती है। इनमें सबसे अधिक चर्चा फोन के कैमरा में मिलने वाले वेरिएबल अपर्चर की है। 

Advertisement

iPhone 18 Pro Variable Aperture Feature

iPhone 18 Pro के मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर फीचर देखने को मिल सकता है। वेरिएबल अपर्चर के साथ यूजर को मेन कैमरा के साथ बहुत कुछ करने का विकल्प मिल सकता है। उदाहरण के लिए यूजर फोकस और डेप्थ ऑफ फील्ड को इच्छा के अनुसार एडजस्ट कर सकता है। फोटो को स्टाइलिश बना सकता है। बेहतर पोर्ट्रेट फोटो ले सकता है। लो-लाइट में बेहतर फोटो कैप्चर कर सकता है और अलग-अलग तरह के शॉट्स के साथ खेल सकता है। 

Telephoto Camera Upgrade

iPhone 18 Pro में कंपनी टेलीफोटो कैमरा को अपग्रेड कर सकती है। इसमें अबकी बार वाइड अपर्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कैमरा सेंसर ज्यादा लाइट अंदर ले पाएगा और लो-लाइट में भी कमाल के फोटो कैप्चर कर सकेगा। 

Advertisement

Pro Software Features

iPhone 18 Pro में कंपनी सॉफ्टवेयर के अंदर प्रो फीचर्स ला सकती है। उदाहरण के लिए कैमरा के अंदर ही ऐप भी दे सकती है जिससे यूजर को कैमरा का बेहतर कंट्रोल मिलेगा। अभी तक बेसिक कंट्रोल ही यूजर को मिलते आए हैं। 

Big Camera Module

iPhone 18 Pro के ये अपग्रेड इसके कैमरा मॉड्यूल के साइज से भी मेल खाते हैं। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि प्रो वेरिएंट का कैमरा बम्प 2mm तक बड़ा हो सकता है। प्रो सीरीज के दोनों ही मॉडल्स यानी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर होने की बातें सामने आ चुकी हैं। यानी कि सेंसर भी बड़ा होगा और इससे कैमरा मॉड्यूल भी। जाहिर तौर पर इन सभी लीक्स को एकसाथ रखें तो फोन का कैमरा पहले से ज्यादा पावरफुल हो सकता है। हाल ही में कंपनी नए AI फीचर्स का खुलासा भी कर चुकी है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.