iPhone 17 सीरीज में बदल जाएगा फोन का डिजाइन! तस्वीरें लीक

iPhone 17 के रियर कैमरा मॉड्यूल में हॉरिजॉन्टल लेंस प्लेसमेंट आ सकती है।

iPhone 17 सीरीज में बदल जाएगा फोन का डिजाइन! तस्वीरें लीक

Photo Credit: X/Majin Bu

लीक हुई इमेज में फोन का रियर पैनल डिजाइन बदल गया है।

ख़ास बातें
  • लीक हुई इमेज में फोन का रियर पैनल डिजाइन बदल गया है
  • iPhone 17 के रियर कैमरा मॉड्यूल में हॉरिजॉन्टल लेंस प्लेसमेंट मिल सकती है
  • यह iPhone 17 Air हो सकता है
विज्ञापन
Apple की अपकमिंग iPhone 17 सीरीज को लेकर चर्चा अभी से काफी गर्म हो चुकी है। iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के कुछ समय बाद ही इस नई सीरीज को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए थे जिनका सिलसिला लगातार जारी है। अब iPhone 17 को लेकर एक और नया लीक सामने आया है जिसमें फोन का रियर पैनल डिजाइन भी सामने आ गया है। लीक हुई इमेज में फोन का रियर पैनल डिजाइन बदल गया है। कैमरा मॉड्यूल को कंपनी ने पूरी तरह से बदल दिया है। आइए जानते हैं क्या कहती है लीक हुई यह फोटो। 

iPhone 17 सीरीज को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इस सीरीज में डिजाइन में बदलाव कर सकती है। खासकर कैमरा मॉड्यूल के बारे में कहा जा रहा था कि कंपनी हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दे सकती है जो कि Google Pixel के रियर कैमरा डिजाइन से मेल खाता हुआ होगा। अब जाने माने टिप्स्टर Majin Bu की ओर से एक फोटो शेयर की गई है जिसमें यह बात सच होती नजर आ रही है। iPhone 17 के रियर कैमरा मॉड्यूल में हॉरिजॉन्टल लेंस प्लेसमेंट नजर आ रही है। 

iPhone 17 Pro की चेसिस इमेज भी हाल ही में लीक हुई थीं जिनमें ऐसी ही कैमरा प्लेसमेंट देखी गई थी। लेकिन बाद में इस तरह की अफवाहों को खारिज कर दिया गया था। चूंकि कंपनी अपकमिंग सीरीज के बेस मॉडल्स में डुअल कैमरा दे सकती है उस लिहाज यह रियर पैनल बेस मॉडल्स के लिए नहीं हो सकता है। संभावित रूप से यह iPhone 17 Air हो सकता है जिसमें सिंगल रियर कैमरा आने की अफवाहें हैं। 

अगर एपल इस तरह का कैमरा मॉड्यूल अपनाती है तो यह फोन की मोटाई को कम करने में मदद करेगा। स्क्येअर कैमरा मॉड्यूल की जगह एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल आने से भीतरी कम्पोनेंट्स को एक निर्धारित जगह में सम्मिलित किया जा सकेगा। iPhone 17 Air के बारे में ये भी अफवाहें हैं कि यह फोन बेहद स्लिम होगा। इस लिहाज से यह कैमरा मॉड्यूल डिजाइन फोन के साथ संगत भी साबित होता है। हालांकि अभी इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि कंपनी फाइनल रिलीज से पहले कई प्रोटोटाइप टेस्ट करके देखती है। और अभी iPhone 17 सीरीज के लॉन्च में लगभग आठ महीने का समय बाकी रहता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »